Rohtas Khatana Sahna Chunav Haryana: हरियाणा की सोहना विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने रोहतास खटाना को टिकट दिया है

haryana Sohna Congress Candidate: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सोहना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट का सस्पेंस अब खत्म हो गया है। कांग्रेस ने रोहतास खटाना को चुनावी मैदान में उतार दिया है। रोहतास खटाना ने आज ही कांग्रेस का दामन थामा और टिकट मिलते ही नामांकन भी दाखिल कर दिया।

खटाना को टिकट मिलने के बाद जहां एक ओर जश्न का माहौल नजर आया तो वहीं, दूसरी ओर रोहतास खटाना ने कहा कि कांग्रेस ने मुझ पर भरोसा जताया है। भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा। पार्टी को भारी मतों जीत दिलाऊंगा।

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024

सोहना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्‍मीदवार रोहतास खटाना ने कहा कि जनता ने अगर मुझे मौका दिया तो मैं भ्रष्टाचार खत्म करने का काम करूंगा। विकास कार्य करवाने में कोई कमी नहीं आने दूंगा। कांग्रेस आला कमान ने जो मुझ पर विश्वास जताकर टिकट दी है। उस विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। जो उम्मीद पार्टी को है उससे बढ़कर काम करूंगा।

बता दें कि रोहतास खटाना साल 2014 में निर्दलीय और साल 2019 में जेजेपी के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि रोहतास खटाना को एक बार भी जीत का स्वाद चखने को नहीं मिला, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जिस तरह से कांग्रेस ने रोहतास खटाना पर दाँव खेला है, उससे अब सोहना विधानसभा क्षेत्र का मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।

बहरहाल, यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि किस पार्टी का उम्मीदवार सोहना से हरियाणा विधानसभा की चौखट तक पहुंच पाएगा। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। सभी पर एक साथ 5 अक्‍टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 8 अक्‍टूबर को होगी।

सोहना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के बाद तेजपाल तंवर ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है। तेजपाल की मानें तो हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। 2014 से लेकर 2019 तक हमने तमाम विकास कार्य कराए। वहीं, भाजपा सरकार ने सोहना की तस्वीर को बदलने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+