Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: CM नायब सिंह सैनी ने आचार संहिता लगने से पहले एक साथ कर डाले इतने सारे फैसले

Naib Singh Saini Harayana CM List: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही 16 अगस्‍त से आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता अवधि के दौरान हरियाणा सरकार कोई पहुंचाकर मतदाताओं को लुभा सकने वाले कोई फैसले नहीं ले पाएगी। ना ही अफसरों-कर्मचारियों के तबादले हो सकेंगे। अब भारत निर्वाचन आयोग ही सबकुछ है।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 16 अगस्‍त 2024 को अपराह्न 3 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके हरियाणा और जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। हरियाणा में एक अक्‍टूबर को मतदान व 4 अक्‍टूबर मतगणना होगी।

Harayana Vidhan Sabha Chunav 2024 Dates

साल 2024 के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान वाले दिन हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी दिनभर धड़ाधड़ फैसले लेते रहे।

-5.20 लाख किसानों के खातों में 2 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से 525 करोड़ रुपए बोनस ट्रांसफर किया।
-हरियाणा के 8 जिलों में पशुओं के पॉलीक्लिनिक खोलने की घोषणा की।
-दूध विक्रताओं को दयालु योजना में शामिल किया, जिसमें परिवार के सदस्‍य की मृत्‍यु या दिव्‍यांगता पर एक से पांच लाख रुपए मुआवजा है।
-निकायों-पंचायतों में बीसी-बी को आरक्षण, शामलात भूमि से संबंधित अध्‍यादेश जारी।
-हरियाणा कैडर के 21 आईएएस अधिकारी, 12 आईपीएस अधिकारी, 65 एचसीएस, 3 एचपीएस, 39 इंस्‍पेक्‍टर, 45 तहसीलदारों के तबादला आदेश निकाले।

हरियाणा में अल्‍पमत की सरकार

दरअसल, हरियाणा में अभी अल्‍पमत वाली सरकार थी। विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। ऐसे में दुष्‍यंत चौटाला की जनता जननायक पार्टी के गठबंधन करके सरकार बनाई।

मनोहर लाल खट्टर सीएम बने। 12 मार्च 2024 को गठबंधन टूट गया। भाजपा ने खट्टर को हटाकर नायाब सिंह सैनी को मुख्‍यमंत्री बनाया। यह भाजपा की अल्‍पमत वाली सरकार थी।

नायाब सिंह सैनी का बतौर सीएम कार्यकाल 156 दिन रहा। इसी दौरान लोकसभा चुनाव 2024 आचार सहिंता की अवधि हटा दें तो इन्‍हें काम करने के लिए महज 76 दिन मिले।

नायब सिंह सैनी का कार्यकाल हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के लिए जीत की हैट्रिक बनाने को ध्‍यान में रखते हुए फैसले लिए।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के आंकड़े

कुल सीटें-90
बहुमत आंकड़ा-46 सीटें
आरक्षित सीटें- 17
कुल मतदाता-2.01 करोड़
पुरुष मतदाता-1.06 करोड़
महिला मतदाता-95 लाख
थर्ड जेंडर-455
फर्स्‍ट टाइम वोटर-4.70 लाख
मतदान केंद्र 20629
ग्रामीण-13497
शहरी-7132
नए बूथ-817
(इस बार गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत की रिहायशी सोसाइटियों में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।)

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम

नामांकन- 5 से 12 सितंबर
नामांकन पत्रों की जांच-13 सितंबर
नाम वापसी-16 सितंबर तक
मतदान-1 अक्‍टूबर
परिणाम-4 अक्‍टूबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+