हरियाणा: स्वच्छ तीर्थ पहल के तहत गृह मंत्री अनिल विज ने शिव मंदिर परिसर में की साफ-सफाई
Haryana News: पीएम मोदी के स्वच्छ तीर्थ की पहल को हरियाणा सरकार ने काफी तेजी से बढ़ाया है। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार सुबह अम्बाला छावनी की शास्त्री कालोनी के शिव मंदिर परिसर में साफ-सफाई की।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी तक सारे देवालयों व मंदिरों में भी आयोजन किए जाएंगे। इसलिए हमें रोजाना अपने देवालयों व मंदिरों को साफ करना चाहिए। इस विशेष स्वच्छता अभियान में सभी लोग बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दें।

22 जनवरी को श्रीरामलाल की प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि अयोध्या में भगवान प्रभू श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। 22 जनवरी को श्रीरामलाल की प्राण प्रतिष्ठा है। इसके लिए पीएम मोदी ने 22 जनवरी तक स्वच्छ तीर्थ का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
यह भी पढ़ें- Haryana News: अंबाला में लोगों ने निकाली राम यात्रा, गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हुआ आयोजन












Click it and Unblock the Notifications