Haryana News: अंबाला में लोगों ने निकाली राम यात्रा, गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हुआ आयोजन
Haryana News: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के नेतृत्व में अंबाला में रविवार को भव्य राम यात्रा निकाली गई। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। राम मंदिर बनने के अवसर पर पूरे देश में यात्रा निकाली जा रही है। इसी तर्ज पर अंबाला शहर के बस अड्डे और अंबाला छावनी सुभाष पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया और यात्रा निकाली गई। आपको बता दें कि 22 जनवरी को भगवान राम की बाल स्वरूप प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का उद्घाटन होगा।
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में यह यात्रा सुभाष पार्क से शुरू होकर छावनी के मुख्य बाजारों से होते हुए वापस सुभाष पार्क में संपन्न हुई। इस दौरान गृहमंत्री अनिल विज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसे हर भारतवासी को सालों से इंतजार था और आज उनकी मनोकामना पूरी होने जा रही है। इस दिन के लिए न जाने कितने लोगों ने बलिदान दिया और अपने शीश कटवाए हैं। तब जाकर यह दिन आया है।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन की खुशी में पूरे भारतवर्ष में राम यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने लोगों को 22 जनवरी तक शुद्ध शाकाहारी भोजन करने की अपील की और मांस मदिरा से दूर रहने को कहा। इसके साथ ही अपने आसपास के पवित्र स्थल मंदिर गुरुद्वारा आदि की साफ सफाई करने को कहा। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा अंबाला श्री राम की जयघोष से गूंज उठा।
अंबाला शहर के बस स्टैंड पर भी राम यात्रा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के बस अड्डे से यात्रा शुरू होकर मुख्य बाजारों से होती हुई जीटी रोड स्थित राम मंदिर पर पहुंची और यहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए लोग आगे बढ़े और भक्तों के हाथ में भगवा रंग का पता का लहराता हुआ नजर आया।
यात्रा में शामिल हुए एक सज्जन ने बताया कि इस यात्रा को लेकर सभी में बहुत उत्साह है। राम भक्त बेहद प्रसन्न है। क्योंकि करीब 500 साल बाद रामलीला अपने घर में विराजमान होने वाले हैं। जिसकी हर भारतवासी को बेहद खुशी है। इसी खुशी को जाहिर करते हुए सभी अंबाला वासियों ने इस भव्य यात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications