Haryana Teacher Hatyakand: भिवानी-चरखी दादरी में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, जानें कब तक? सियासी तूफान!
Haryana Teacher Hatyakand: हरियाणा के भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 19 वर्षीय प्ले-स्कूल शिक्षिका मनीषा की मौत ने सियासी और सामाजिक तूफान खड़ा कर दिया है। इस मामले में बढ़ते जनाक्रोश और तनाव को देखते हुए हरियाणा गृह विभाग ने 19 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से 21 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे तक दोनों जिलों में मोबाइल इंटरनेट, बल्क SMS, और डोंगल सेवाओं को निलंबित कर दिया है।
यह आदेश शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किया गया है। हत्याकांड में लापरवाही को लेकर सीएम ने SP मनबीर का तबादला कर दिया है, जबकि 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड किया है। आइए, समझें विस्तार से पूरा मामला?

क्या है मामला ?
भिवानी जिले के सिंघानी गांव में 13 अगस्त 2025 को 19 वर्षीय मनीषा की लाश एक खेत में मिली। वह 11 अगस्त को घर से नर्सिंग कॉलेज में दाखिले की जानकारी लेने निकली थी और लापता हो गई थी। भिवानी पुलिस ने पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया। पुलिस के अनुसार, मनीषा ने कीटनाशक खाया था, और उसके शव को जानवरों ने नोचा। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग भी मनीषा की बताई गई।
मनीषा के परिवार और ग्रामीणों ने इसे हत्या करार दिया, दावा किया कि उसकी गर्दन पर गहरा घाव था और शरीर के कई हिस्से गायब थे। परिवार ने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में देरी और मामले को दबाने का आरोप लगाया। तीन बार पोस्टमार्टम (रोहतक PGI में) के बावजूद परिवार संतुष्ट नहीं। रिपोर्ट में दुष्कर्म के सबूत नहीं मिले, लेकिन 29.5 सेमी लंबा और 16 सेमी चौड़ा घाव और गायब अंगों ने सवाल उठाए।
इंटरनेट सस्पेंशन: क्यों और कब तक?
हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देकर भिवानी और चरखी दादरी में 19 अगस्त सुबह 11 बजे से 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक (48 घंटे) मोबाइल इंटरनेट, बल्क SMS, और डोंगल सेवाएं बंद करने का आदेश दिया। ब्रॉडबैंड और लीजलाइन को छूट दी गई है। आखिर क्यों इंटरनेट पर गाज?
गृह विभाग का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और गलत सूचनाएं हिंसा भड़का सकती हैं। मनीषा की मौत के बाद भिवानी और चरखी दादरी में रोष मार्च, कैंडल मार्च, और दिल्ली-पिलानी हाईवे जाम जैसे प्रदर्शन हुए। फोगाट खाप की अगुवाई में सर्वजातीय महापंचायत ने सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। प्रशासन को डर है कि प्रदर्शन हिंसक हो सकते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।
सियासी और सामाजिक उबाल
चरखी दादरी में फोगाट, श्योराण, सतगामा, हवेली, और चिड़िया खापों की महापंचायत ने मनीषा को न्याय दिलाने के लिए पूरे हरियाणा की खापों को एकजुट करने की चेतावनी दी। लोहारू में ग्रामीणों ने दिल्ली-पिलानी हाईवे जाम किया, और व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखे। वहीं, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था की विफलता बताया। कुमारी सैलजा ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए, कहा कि SP का तबादला और कुछ पुलिसकर्मियों का निलंबन नाकाफी है।
SP मनबीर का तबादला, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CM नायब सैनी ने भिवानी SP मनबीर सिंह का तबादला और लोहारू SHO अशोक, ASI शकुंतला, और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। नया SP सुमित कुमार नियुक्त, लेकिन परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नहीं।
मनीषा की कहानी: हत्या या आत्महत्या?
- पुलिस का पक्ष: मनीषा के शव के पास एक बैग में सुसाइड नोट, आधार कार्ड, और अन्य दस्तावेज मिले। विसरा रिपोर्ट में कीटनाशक की मौजूदगी पुष्ट। पुलिस का दावा है कि मनीषा ने खाद-बीज की दुकान से कीटनाशक खरीदा। शव पर जानवरों के काटने के निशान, कोई केमिकल या दुष्कर्म के सबूत नहीं।
- परिवार का पक्ष: मनीषा के पिता संजय ने सुसाइड नोट को फर्जी बताया, कहा कि पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए दबाव बनाया। परिवार ने शव लेने से इनकार किया, जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी न हो। पोस्टमार्टम में गायब अंगों (आंखें, भोजन-श्वास नली) और गहरे घाव ने हत्या की साजिश के संदेह को बढ़ाया। सोमवार (18 अगस्त) को प्रशासन और ग्रामीणों की समिति की बातचीत के बाद परिवार 19 अगस्त को अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ, लेकिन पिता ने बाद में फिर इनकार कर दिया।
Manisha Murder Case-मनीषा हत्याकांड: भिवानी-चरखी दादरी में इंटरनेट बंद, हरियाणा में सियासी तूफान!
भिवानी की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मौत ने हरियाणा को हिलाकर रख दिया। पुलिस इसे आत्महत्या बताती है, परिवार हत्या का दावा करता है। 19 से 21 अगस्त तक भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट बंद। खाप पंचायतों और ग्रामीणों का आक्रोश, विपक्ष का बीजेपी पर हमला। CM ने SP का तबादला और 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया, लेकिन क्या यह काफी है? X पर JusticeForManisha ट्रेंड कर रहा है। क्या यह हत्या है या आत्महत्या? सवाल बाकी हैं!
ये भी पढ़ें- Haryana DA Hike: हरियाणा सरकार ने बढ़ाया 2% महंगाई भत्ता, इस दिन से होगा लागू, इतने लोगों को मिलेगा फायदा












Click it and Unblock the Notifications