Haryana DA Hike: हरियाणा सरकार ने बढ़ाया 2% महंगाई भत्ता, इस दिन से होगा लागू, इतने लोगों को मिलेगा फायदा
Haryana Govt Hikes DA: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर हरियाणा सामने आई है। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने बुधवार को महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके साथ ही अब DA और DR की दर 53% से बढ़कर 55% हो गई है।
यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी और इसका लाभ मई महीने के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा। बढ़े हुए DA और DR से प्रदेश के लगभग 3 लाख नियमित कर्मचारी और करीब 3 लाख पेंशनर्स लाभांवित होंगे। यानी कुल 6 लाख से अधिक लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

सरकारी आदेश की मुख्य बातें:
- जनवरी से मार्च तक का बकाया भी अप्रैल के वेतन/पेंशन में शामिल कर दिया जाएगा।
- अगर DA या DR की गणना में 50 पैसे या उससे अधिक की राशि बनती है, तो पूरा 1 रुपया दिया जाएगा। वहीं, 50 पैसे से कम होने पर उसे नजरअंदाज किया जा सकता है।
- आधिकारिक आदेश की कॉपी वित्त विभाग की वेबसाइट www.finhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।
इस बार 1% कम बढ़ोतरी क्यों?
पिछले साल सरकार ने महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 50% से 53% किया था। इस बार सिर्फ 2% की बढ़ोतरी की गई है। यानी पिछली बार की तुलना में 1% कम इन्क्रीमेंट मिला है।
सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी?
महंगाई भत्ता बढ़ने से मासिक सैलरी में सीधे इजाफा होता है, क्योंकि यह बेसिक सैलरी का हिस्सा होता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹20,000 है, तो
53% DA = ₹10,600
55% DA = ₹11,000
अंतर = ₹400 प्रति माह की अतिरिक्त राशि
DA और DR में फर्क क्या है?
DA सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है।
DR सरकारी पेंशनर्स को दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications