हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण का केस दर्ज

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज हुआ है। उनपर महिला एथलीट कोच ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

sandeep singh

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने हरियाणा की जूनियर एथलेटिक्स कोच के साथ यौन शोषण किया है। महिला कोच ने संदीप सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला कोच ने आरोप लगाया है कि संदीप सिंह ने धमकी दी है कि वह उसके मैसेज को इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर भेज देंगे। 1 जुलाई 2022 को संदीप कथित तौर पर स्नैपचैट पर कॉल किया था और महिला कोच को कहा था कि वह उनके आधिकारिक आवास पर दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए आएं।

महिला कोच ने अपनी शिकायत में कहा है कि शाम को 6.50 बजे जब मैं उनके घर गई तो, संदीप सिंह ने मेरे साथ यौन शोषण किया, मेरी टी शर्ट फट गई, मैं किसी तरह से उन्हें धक्का देकर कमरे से बाहर भागने में सफल रही क्योंकि दरवाजा खुला था। इस बाबत संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह केस संदीप सिंह के खिलाफ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। गौर करने वाली बात है कि संदीप सिंह ओलंपियन रह चुके हैं, वह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं।

संदीप सिंह का जन्म 1986 को को हुआ था, वह पेशेवर हॉकी खिलाड़ी थे, वह हरियाणा की ओर से खेलते थे, वह टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्हें पेनाल्टी स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है। हरियाणा पुलिस में उन्हें डीएसपी की रैंक हासिल है। 2019 के चुनाव में उन्होंने पेहोवा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें प्रदेश सरकार में खेल मंत्री बनाया गया था। इसके अलावा उनके पास अन्य मंत्रालयों का भी स्वतंत्र प्रभार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+