Haryana News: पथरी का इलाज कराने आई महिला की दोनों किडनी निकालीं, डॉक्टर पर FIR दर्ज
हरियाणा के सोनीपत में हर किसी को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां निजी अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप है कि उसने पथरी का इलाज करवाने आई एक महिला की दोनों किडनी निकाल ली। डॉक्टर के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में महिला की दोनों किडनी निकालने का खुलासा होने पर डॉक्टर ने महिला के परिजनों से माफी मांगी और कहा कि 'उससे बड़ी गलती हो गई।' महिला के परिजनों के हंगामे के बाद मेडिकल बोर्ड से इसकी जांच करवाई गई। जांच में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। मामला पांच माह पुराना बताया जा रहा है।

सेक्टर 27 थाना के सब इंस्पेक्टर (SI) देवेंद्र ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद डॉक्टर गौरव सिंह रंधावा पर केस दर्ज किया है। छानबीन जारी है। डॉक्टर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications