14 दिसंबर से फिर खुलेंगे हरियाणा के स्कूल, जानिए कौन-कौन सी कक्षा के विद्यार्थी बुलाए जाएंगे
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच हरियाणा में इस माह से फिर स्कूल खुलने जा रहे हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि, 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाएं। इसकी तारीख 14 दिसंबर बताई गई है। इसे लेकर एसओपी भी जारी कर दी गई है। बताया गया है कि, अभी 9वीं और 11वीं की कक्षाएं नहीं लगेंगी। विभाग के मुताबिक, 8वीं कक्षा तक के स्कूल अगले आदेशों तक बंद ही रहेंगे।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद तय हुआ कि, जब स्कूल खुलेंगे तो शिक्षकों और विद्यार्थियों के कोरोना टेस्ट की व्यवस्था विभाग के साथ मिलकर करनी होगी। इस दौरान कोरोना नियमों का सभी स्कूलों को सख्ती से पालन करना होगा। सरकार के आदेशों के अनुसार, 8 दिसंबर को जारी हो चुकी स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का स्कूलों को पालन सुनिश्चित करना होगा। जो भी स्कूल खुलेगा, उसके परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज कराना होगा। गौरतलब है कि, 2 नवंबर को स्कूल खुलने के बाद कोरोना मामले बढ़ गए थे, इसलिए बाद में हरियाणा सरकार द्वारा छुटि्टयां कर दी गई थीं। सरकार ने 20 से 30 नवंबर तक सूबे के सभी स्कूल बंद कर दिए थे।
कोरोना से जुड़ी खबर यह है कि, जिस कॉलेज में कोरोना मरीज मिले हैं, वहां कोहराम मचा हुआ है। सवाल उठ रहे हैं कि एक कॉलेज का ये हाल है, तो दूसरे कॉलेज के विद्यार्थियों की जांच की जाए तो कोरोना मामलों की संख्या बढ़ने की संभावना को इनकार नहीं किया जा सकता। हरियाणा सरकार ने छोटी कक्षाओं के स्कूल बंद करा रखे हैं और लॉकडाउन भी खुला हुआ है। पहले आमजन कोरोना से डरते थेए अब यही डर विद्यार्थियों में देखा जा रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि, दोबारा लॉकडाउन का कोई इरादा नहीं है। स्कूल खुलते ही जो दर्जनों बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे, तो स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications