Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

21 करोड़ के 'सुल्तान' की हार्ट अटैक से मौत, हर साल कमाकर देता था करोड़ों रुपए

चंडीगढ़, 27 सितंबर: हरियाणा के कैथल से पशु प्रेमियों के लिए दुखद खबर सामने आई है। हरियाणा सहित पूरे देश में प्रसिद्ध सुल्तान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुल्तान देश सहित प्रदेश के पशु मेलों की शान हुआ करता था। राजस्थान के पुष्कर में लगने वाले पशु मेले में तो सुल्तान झोटे (भैंसा) की बोली करोड़ों में लग चुकी थी, लेकिन उसके मालिक ने उसे अपने दूर ना करने का फैसला किया, लेकिन अब सुल्तान अपने मालिक से हमेशा के लिए दूर चला गया। सुल्तान की मौत के बाद उसका मालिक नरेश काफी दुखी है।

Recommended Video

    21 करोड़ के 'सुल्तान' की हार्ट अटैक से मौत, हर साल कमाकर देता था करोड़ों रुपए
    21 करोड़ रुपए की लगी थी बोली

    21 करोड़ रुपए की लगी थी बोली

    कैथल के बुढ़ाखेड़ा गांव के नरेश बेनीवाल के घर में उस वक्त मातम पसर जब 14 साल के सुल्तान झोटे की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुल्तान की अफ्रीका के एक किसान ने 21 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, लेकिन उसके मालिक नरेश ने उसको नहीं बेचा। नरेश, सुल्तान की बहुत देखभाल करता था और अपने परिवार का एक हिस्सा मानता था। रिपोर्ट्स की मानें तो सुल्तान करीब एक करोड़ रुपए सालाना कमाई करके देता था। लेकिन आज उसके चले जाने पर उसके मालिक नरेश ने कहा कि उसका कर्जा हम जिंदगी भर नहीं चुका पाएंगे।

    सुल्‍तान के सीमन की भारी डिमांड थी

    सुल्‍तान के सीमन की भारी डिमांड थी

    मुर्राह नस्ल के भैंसे सुल्तान के सीमन की भारी डिमांड थी। हरियाणा के अलावा पूरे देश में उसके सीमन की मांग की जाती थी। नरेश के अनुसार उसके सीमन से हर साल लाखों रुपए की कमाई हो जाया करती थी। सुल्तान सालभर में 30 हजार सीमन की डोज देता था, जिसकी एक डोज की कीमत 306 रुपए थी। जिसके जरिए वो लाखों रुपए की कमाई करता था। यहां तक की हिसार में रिसर्च सेंटर में भी आने वाले किसान उसके सीमन को मांग करते थे, ताकि फिर ऐसा ही एक सुल्तान तैयार किया जा सकें।

     देशभर के पशु मेले में थी सुल्‍तान की धाक

    देशभर के पशु मेले में थी सुल्‍तान की धाक

    सुल्‍तान की धाक सिर्फ हरियाणा-पंजाब में ही नहीं बल्कि देशभर के पशु मेले में थी। वो जहां भी जाता था, वहां से चैंपियन का खिताब लेकर वापस कैथल लौटता था। उसकी खूबसूरती का कोई विकल्प नहीं था। सुल्तान साल 2013 में राष्ट्रीय पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में हिसार, झज्जर और करनाल से राष्ट्रीय विजेता का खिताब भी अपने नाम कर चुका था, लेकिन भविष्य में लगने वाले पशु मेलों में उसकी भारी कमी खलेगी।

    शराब का था शौकीन, लेता था हैवी डाइट

    शराब का था शौकीन, लेता था हैवी डाइट

    6 फीट लंबा है और 1.5 टन वजनी सुल्तान अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी डाइट की बात करें तो वो एक दिन में 10 किलो दूध, 15 किलो सेब, 20 किलो गाजर, 10 किलो अनाज और 10-12 किलो हरे पत्ते खाता था। इसके अलावा शराब पीने का भी शौकिन था। हर शाम उसका मालिक उसको विस्की पिलाता था। अपनी शराब पीने की आदत की वजह से सुल्तान सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गया था। बताया जाता है कि उसके एक दिन के खाने पर 2 हजार से ज्यादा रुपए खर्च होते थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+