Haryana: हरियाणा में 125 करोड़ रुपए नहर जल शुल्क बकाया, खट्टर सरकार ले सकती है बड़ा निर्णय
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के किसानों पर कुल 125 करोड़ रुपए नहर जल शुल्क लंबित है। जिसे अब सरकार माफ करने पर विचार कर सकती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा के सदन में पेश किए जा रहे बजट अनुमान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर औपचारिक रूप से बकाया आबियाना माफ करने के साथ-साथ नहर के पानी के लिए शुल्क लगाने की प्रथा को रोकने की घोषणा कर सकते हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में 2012-13 से 2022-23 के बीच अधिकारियों ने रबी और खरीफ सीजन के दौरान आबियाना लगाने के लिए लगभग 22-24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का आकलन किया। बकाया राशि 2012-13 में ₹72 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 125 करोड़ रुपए हो चुकी है।

वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2022-23 के बीच, राज्य सरकार ने किसानों से करीब 222 करोड़ रुपए की वसूली की गई थी। इसे पहले 2012-13 से 2017-18 के बीच छह साल की अवधि के दौरान 166 करोड़ की वसूली हुई।
अगर हर साल में की गई वसूली का तुलना करें ते कुल कलेक्शन में 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई है। अधिकारियों का कहना है कि आबियाना का भुगतान न करने पर सरचार्ज का कोई प्रावधान नहीं है।
सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कहा कि 2002-06 के दौरान बकाया 193 करोड़ रुपए के मुकाबले केवल 24 करोड़ एकत्र किए। जबकि दिसंबर 2006 में 169 करोड़ का राजस्व वसूल नहीं किया जा सका।
राजस्व प्रशासन के उद्देश्य से, राज्य को क्रमशः एक डिवीजनल कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर (डीसी) या कलेक्टर के प्रभार के तहत छह डिवीजनों और 22 जिलों में विभाजित किया गया है।
हरियाणा में इस सिंचाई शुल्क को वूसलने के लिए जिल कलेट्टर अपने जिले में तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और अन्य कर्मचारियों के के जरिए वसूली प्रक्रिया नियंत्रित करता है। किसानों से नहर सिंचाई जल शुल्क की वसूली गांव के लंबरदारों (मुखिया) के माध्यम से की जाती है, जिन्हें लंबरदारी शुल्क का भुगतान किया जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां किसान नहर सिंचाई योजना के तहत भुगतान करने में आगे हैं। जिन जिलों में आबियाना शुल्क किसान भरते में उनमें कैथल, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, हिसार और नूंह सबसे आगे है। इन जिलों के करीब 2,000 गांवों के किसान सिंचाई शुल्क का भुगतान करते रहते हैं।
वहीं अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार किसानों का बकाया नहर जल सिंचाई शुल्क, जिसे "अबियाना" कहा जाता है, 125 करोड़ तक माफ कर सकती है। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि वित्त विभाग ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा रखे गये प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications