हरियाणा: भारी बारिश में बिना जूतों के ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मी की तस्वीर वायरल
नई दिल्ली। पुलिस पर अक्सर लापरवाही बरतने और सही से अपने जिम्मेदारियां न निभाने के इल्जाम लगते रहते हैं, लेकिन हरियाणा में एक पुलिसकर्मी की ऐसी तस्वीर वायरल हुई है जो बाकी लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है।

फेसबुक पर वायरल हुई एक पोस्ट के मुताबिक, सोनीपत जिले में तैनात पुलिसकर्मी राकेश कुमार भारी बारिश के बीच बिना जूतों के ड्यूटी निभा रहे थे। उनसे जब पूछा गया कि वह बिना जूतों के क्यों ड्यूटी पर हैं, तो उन्होंने कहा, 'मेरे पास सिर्फ एक ही जोड़ी जूते हैं। बारिश में जूते गीले हो जाएंगे तो अगले दिन क्या पहनूंगा।'
10 हजार से भी ज्यादा शेयर
भारी बारिश में अपनी जिम्मेदारी के प्रति ईमानदार पुलिसकर्मी के इस काम की सोशल मीडिया में खूब तारीफ हो रही है। फेसबुक पर जारी की गई ये पोस्ट 10 हजार से भी ज्यादा शेयर की जा चुकी है।
फेसबुक पर राकेश कुमार की तस्वीर शेयर करने वाले राहुल शर्मा ने लिखा, 'हम पुलिसवालों को भ्रष्ट कहते हैं, उन पर सही से काम न करने के इल्जाम लगाते हैं, लेकिन कभी राकेश कुमार जैसे पुलिसकर्मियों की तारीफ नहीं करते। जो खराब परिस्थितियों में भी अपनी परवाह किए बिना पूरी ईमानदारी से काम करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications