दीप सिद्धू की मौत मामले में ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, जानिए कौन है और हरियाणा पुलिस ने क्यों पकड़ा?
सोनीपत। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मौत मामले में ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि, यह वही ड्राइवर है, जो हरियाणा में KMP एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना के बाद फरार हो गया था। दीप सिद्धू की कार इसी ड्राइवर के ट्रक से टकराई थी। ट्रक से टक्कर के बाद कार आगे से पूरी दुचक गई थी। दीप सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई थी। उस सफर के दौरान दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड रीना रॉय भी कार में मौजूद थीं।
Recommended Video

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, वो ट्रक ड्राइवर है और उसकी पहचान कासिम खान के रूप में हुई है। वह नूंह के गांव सिंगार का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, 15 फरवरी की रात को पंजाब का संगीतकार गायक दीप सिंह सिद्धू अपनी गर्लफ्रेंड रीना रॉय के साथ दिल्ली से वाया खरखौदा केएमपी होते हुए पंजाब जा रहा था। उसी दौरान खरखौदा पीपली टोल प्लाजा के पास एक ट्रक से उनकी कार टकराई। वह टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार आगे से पूरी पिचक गई। वहीं दीप सिद्धू की मौत हो गई थी, जबकि रीना रॉय को भी चोटें आईं। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, जब कार ट्रक से टकराई थी, तो ट्रक के ड्राइवर कासिम खान को पता चल गया था। वह खुद को के लिए, सड़क दुर्घटना के बाद ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया था। बाद में मृतक दीप सिद्धू के भाई मनदीप के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने केएमपी पर हुए सड़क हादसे के मामले में ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू की। जिसे अब पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, और उसकी पहचान कासिम खान के रूप में की है।

हादसा या हत्या? हो रही जांच
दीप सिद्धू के परिजनों का कहना है कि, दीप सिद्धू किसी साजिश का शिकार हुए। पंजाब में दीप सिद्धू के समर्थकों ने भी इस मामले में जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि, यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने जब यह कहा कि, कार ट्रक के पीछे से तब टकराई जब वह दौड़ रहा था। इस पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि, दौड़ते ट्रक में टकराती तो इतना भीषण हादसा कैसे होता? इस तरह के कई सवालों की जांच के लिए पुलिस उक्त ट्रक ड्राइवर से पूछताछ करेगी।












Click it and Unblock the Notifications