लॉरेंस बिश्नोई- गोल्डी गैंग पर हरियाणा पुलिस का शिकंजा, गुरुग्राम में गिरफ्तार किए 10 शार्प शूटर्स
हरियाणा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी गैंग के 10 शार्प शूटरों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है। ये पुलिस की वर्दी पहनकर किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इन अपराधियों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने भोंडसी और देवीलाल स्टेडियम से पुलिस को सात शूटरों की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने अनिल, हरजोत सिंह, अजय ईशरवालिया उर्फ पंजाबी, प्रिंस उर्फ गोलू, जोगिंदर उर्फ जोगा, संदीप उर्फ दीप और सिंदरपाल उर्फ बिट्टू को भोंडसी से गिरफ्तार किया। जबकि धर्मेंद्र उर्फ धरम, दीपक उर्फ दिलावर और भरत को देवीलाल स्टेडियम से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गुरुग्राम के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 10 शार्पशूटर गिरफ्तार किए गए हैं। 10 में से 7 शूटरों को भोंडसी में गिरफ्तार किया गया, जब वे किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के समय ये 7 संदिग्ध पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। ये सभी अपराधी गोल्डी बराड़ के निर्देश पर गुरुग्राम में इकट्ठे हुए थे। गिरफ्तार किए गए शूटर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के हैं।












Click it and Unblock the Notifications