हरियाणा पुलिस अकादमी के दीक्षांत समारोह में सीएम खट्टर ने जवानों की जमकर तारीफ, बताया समाज का सच्चा सेवक
मधुबन में हरियाणा पुलिस अकादमी का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर सिंह खट्टर समारोह में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे। सीएम खट्टर ने पुलिस जवानों की जमकर तारीफ की, साथ ही कहा इन्होंने जो रास्ता चुना है वो सिर्फ जीवन अर्जन के लिए नहीं बल्कि देश के और समाज की सेवा के लिए जाना जाता है।

सीएम खट्टर ने कहा मैं आज के दीक्षांत समारोह को इस पुलिस अकादमी का दीक्षांत समारोह तो मान सकता हूं लेकिन ये एक अकादमी से अलग भी है, ये एक समाज की अकादमी भी है।
सीएम ने कहा जब हम समाज में जाएंगे तो हमें जो दीक्षा मिली है उसका परिणाम वहां देखने को मिलेगा। समाज में जाकर पता चलेगा कि हमने किस प्रकार का प्रशिक्षण लिया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री खट्टर ने दीक्षांत समारों में शामिल सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि इन्होंने जो रास्ता चुना है वो सिर्फ जीवन अर्जन के लिए बल्कि देश और समाज की सेवा के लिए जाना जाता है।
सीएम खट्टर ने बताया कि इससे पहले वो 2020 में जनवरी और जुलाई महीने में दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। 9 जनवरी को 5192 जवान और 25 जुलाई को 400 इंसपेक्टर पुलिस विभाग में शामिल हुए। आज के 441 सब इंसपेक्टर में से 61 बेटियां पुलिस विभाग में शामिल हो रही है।
उन्होंने कहा ये संख्या हमारे लक्ष्य के 15 फीसदी है। सीएम ने बताया पहले हरियाणा पुलिस में महजा 3 फीसदी महिलापुलिसकर्मी थी और आज बढ़कर 10 फीसदी हो गई हैं। सीएम ने कहा पुलिस की नौकरी रोजगार नहीं देश और समाज सेवा है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा उन्हें वर्दी के सम्मान के लिए हमेशा तैयार रहना होगा।
सीएम ने पुलिस विभाग को सलाह दी कि वर्दी पर स्टार बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस थानों भी स्टार बढ़े। पुलिस थानों की 1 से 7 की रेटिंग की जाए।
खट्टर ने पुलिस लाइन में ई-लाइब्रेरी खोलने का ऐलान किया। इसके साथ ही इस अवसर पर सीएम ने पुलिस की राशन, डायट भत्ते में ढाई गुना की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी।
इसके अलावा डीएसपी स्तर के अधिकारियों को साल में वर्दी के 10 हजार रुपये वर्दी भत्ते के रूप में दिया जाएगा। वहीं कांस्टेबल स्तर के कर्मचारियेां को कन्वेंस भत्ता जो पहले 120 रुपये था उसे बढ़ाकर 720 रुपये कर दिया। वहीं Asi, SI, इंस्पेक्टर का कन्वेंस भत्ता 1000 कर दिया गया। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के कर्मियों को बेसिक वेतन 20 फीसदी का विशेष भत्ता दिया जाएगा।
वहीं बुधवार को 72वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर-23 के उद्घाटन समारोह मे भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे थे।
मैं इस दीक्षांत समारोह में शामिल सभी जवानों को बधाई देता हूँ।
इन्होने जो रास्ता चुना है वो सिर्फ जीवन अर्जन के लिए नहीं बल्कि देश और समाज की सेवा के लिए जाना जाता है। pic.twitter.com/6eUYA0Oj22
— Manohar Lal (@mlkhattar) October 4, 2023
Live: मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar 72वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर-23 के उद्घाटन समारोह में... https://t.co/KREbyiKYgL
— CMO Haryana (@cmohry) October 4, 2023












Click it and Unblock the Notifications