Haryana PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान की 22वीं किस्त के लिए फार्मर आईडी जरूरी, जानें बनाने का तरीका
Haryana PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत नए साल में किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं। साल 2026 में केंद्र सरकार किसानों के खातों में 22वीं, 23वीं और 24वीं किस्त भी ट्रांसफर करेगी। हालांकि, इस बार योजना से जुड़े किसानों के लिए एक अहम शर्त जोड़ दी गई है। लाभार्थी किसानों को समय रहते यह शर्त पूरी कर लेनी चाहिए।
सरकार ने साफ कर दिया है कि पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए अब यूनिक Farmer ID अनिवार्य होगी। जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं होगी, उनकी आने वाली किस्त अटक सकती है। ऐसे में हरियाणा सहित देशभर के किसानों को जल्द से जल्द अपनी Farmer ID बनवाने की सलाह दी जा रही है।

Haryana PM Kisan Samman Nidhi: फार्मर आईडी से डिजिटल होगी प्रक्रिया
- यह Farmer ID केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री स्टैक योजना के तहत तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य खेती-किसानी से जुड़ी सभी जानकारियों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है।
- जिस तरह आधार कार्ड नागरिकों की पहचान है, उसी तरह यूनिक फार्मर आईडी किसानों की सटीक और पारदर्शी डिजिटल पहचान बनेगी।
- यह पूरी प्रक्रिया आधार आधारित प्रमाणीकरण के जरिए होती है और पूरी तरह सुरक्षित है।
Haryana PM Kisan Samman Nidhi: हरियाणा सरकार ने शुरू किया पोर्टल
हरियाणा में किसान अपनी पीएम किसान पंजीकरण संख्या या किसान आईडी को आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर 'Farmer's Corner' के जरिए आसानी से खोज सकते हैं। राज्य सरकार ने किसान आईडी को परिवार पहचान पत्र (PPP) और आधार की तरह 2026 से अनिवार्य कर दिया है। यह आईडी न सिर्फ पीएम किसान की किस्तों के लिए, बल्कि DAP, यूरिया खाद, KCC और 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' जैसी योजनाओं के लिए भी जरूरी होगी।
- किसान अपनी आईडी agriharyana.gov.in पर मोबाइल नंबर या PPP पर जाकर भी सर्च कर सकते हैं।
- इसके अलावा, लाभार्थी अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और लैंड वेरिफिकेशन की स्थिति भी देख सकते हैं।
- मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने किसानों से अपील की है कि समय रहते e-KYC और Farmer ID की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि 2026 की आगामी किस्तों में किसी तरह की परेशानी न हो।












Click it and Unblock the Notifications