Haryana New CM: महाराष्‍ट्र-झारखंड चुनाव से पूर्व हरियाणा शपथ ग्रहण समारोह के बहाने BJP का शक्ति प्रदर्शन

Haryana Oath Ceremony 2024 Panchkula: हरियाणा सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्‍टूबर को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड (दशहरा मैदान) में सुबह 11 बजे होगा। हरियाणा शपथ ग्रहण समारोह के जरिए भाजपा महाराष्‍ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले शक्ति प्रदर्शन करेगी। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और 16 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों को बुलाया गया है।

भाजपा ने हरियाणा में तो 90 में से 48 सीटें अकेले जीतकर बहुमत वाली सरकार बना ली। अब नजर महाराष्‍ट्र व झारखंड पर है। इन दिनों राज्‍यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान आज 15 अक्‍टूबर को होना है।

Haryana Oath Ceremony 2024

हरियाणा शपथ ग्रहण समारोह 2024 की खास बातें

  • पहले यह आयोजन पंचकूला के परेड ग्राउंड में होना था। अब जगह बदलकर शालीमार ग्राउंड किया गया है, जिसमें 440/140 फीट का टेंट लगाया है।
  • हरियाणा शपथ ग्रहण समारोह विशाल व ऐतिहासिक होगा। इसमें 15 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।
  • शपथ ग्रहण समारोह स्‍थल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वीआईपी लाउंज बनाया गया है। सेक्‍टर पांच के बाजार में वीआईपी के लिए पार्किंग व्‍यवस्‍था की गई है।
  • हरियाणा की भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले आम लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग व्‍यवस्‍था परेड ग्राउंड में की गई है।
  • शपथ ग्रहण समारोह के चलते पंचकूला के सेक्‍टर पांच को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। ग्राउंड में बम निरेोधक दस्‍ता व डॉग स्‍क्‍वॉड भी तैनात।
  • हरियाणा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए हैं। तीन लेयर की सुरक्षा में नए सीएम शपथ लेंगे।

नायब सिंह सैनी ही होंगे सीएम?

ह‍रियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचंड बहुमत पाने वाली भाजपा सरकार में अबकी बार भी सीएम नायब सिंह सैनी होंगे या नहीं? इसका फैसला 16 अक्‍टूबर को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के 2 ऑब्जर्वर गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव भी हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+