Haryana News: परिवहन मंत्री ने बल्लभगढ़ के बाशिंदों को दी सौगात, रेडी मिक्स कंकरीट गलियों का होगा निर्माण
Haryana News: हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित आर्य नगर के बाशिंदों को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सौगात दी है। आर्य नगर में एक करोड़ की लागत से रेडी मिक्स कंकरीट गलियां बनाई जाएगी। इसकी आधारशिला स्थानीय निवासियों के हाथों से रखाई गई है। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के मुताबिक मोहना रोड़ पर बनाए जाने वाले एलिवेटेड पुल का सपना भी पूरा हो जाएगा। उनके निर्माण के लिए टेंडर खोल दिया गया है। कुछ दिनों में पुल की आधारशिला रखी जाएगी। इसके लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सीएम खट्टर का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर धनराशि दी है। जिसके कारण अब बल्लभगढ़ विकास के पथ पर है। शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ की करीब 50 कॉलोनी और पृथला विधानसभा क्षेत्र सहित करीब 84 गांव के साथ जेवर एयरपोर्ट आने-जाने में मोहना रोड़ के एलिवेटेड पुल का लाभ लोगों को मिलेगा। साथ ही बल्लभगढ़ विधानसभा के सेक्टरों और आईएमटी एरिया को भी इस पुल का लाभ मिलेगा। बल्लभगढ़ मोहना रोड़ पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications