Haryana News: हिसार से अयोध्या की राह होगी आसान, हिसार एयरपोर्ट से इन 5 राज्यों के लिए शुरू होगी फ्लाइट्स
Haryana News: हरियाणा के हिसार में एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से जहाज उड़ान भरने वाले हैं। ऐसे में प्रदेश के लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से यूपी और गुजरात जैसे राज्यों का सफर आसान हो जाएगा।
इसी बीच गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ समेत पांच प्रदेशों की उड़ान शुरू करने जा रही है।

महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से उड़ानों को लेकर एयरलाइंस एयर एवियशन लिमिटेड के साथ आज एक समझौता हुआ है। प्रदेश के लोग जल्द ही हिसार से उड़ान भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाई चप्पल वाले हवाई यात्रा करने के सपने को हरियाणा में भी पूरा किया जाएगा।
वही सरकारी अधिकारियों ने बताया कि डीजीसीए को परमिशन के लिए हरियाणा सरकार की ओर से ऑनलाइन अप्लाई कर दिया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही वहां से परमिशन मिल जाएगी। ऐसे में तीन से चार घंटे में लोग पड़ोसी राज्यों में पहुंच पाएंगे। इसके बाद महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ समेत पांच राज्यों की उड़ान शुरू होगी।
इस एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश के अयोध्या, गुजरात के अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर और जम्मू के लिए उड़ान के संचालन की शुरुआत की जाएगी। वहीं हरियाणा के साथ लगते पंजाब और राजस्थान के लोग भी इसका फायदा उठा सकेंगे। हालांकि किराया अभी तय नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications