Haryana News: सुदेश कटारिया ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- हार से संतुलन खो बैठे हैं हुड्डा
Haryana: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के मुख्य मीडिया समन्वयक सुदेश कटारिया ने कहा है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बुरी पराजय से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना सुतंलना खो बैठे हैं। हर रोज सत्ता के ख्वाब दे रहे हुड्डा को तीन परदेसों में कांग्रेस की हार से बहुत तगड़ा झटका लगा है, लेकिन हुड्डा भूल गए कि पूरे देश में बीजेपी ही सच्चाई है और वही देश और प्रदेश के लोगों की हमदर्द पार्टी है।

सुदेश कटारिया ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कहा कि कहा कि हुड्डा ने किसी भी राजनीतिक सवाल का सही ढंग से जवाब नहीं दिया, क्योंकि उनके पास तीन प्रदेशों में कांग्रेस के हार के कारण बताने का साहस ही नहीं था। इसलिए वह बार-बार बौखलाते रहे। कटारिया ने कहा कि केंद्र और हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इसलिए हुड्डा सत्ता के सपने लेना बंद कर आराम करें और राजनीति से संन्यास ले लें, ताकि बीजेपी उनके अवरोधों के बिना ठीक ढंग से अंत्योदय के कल्याण के लिए कार्य करती रहे।
सुदेश कटारिया ने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस खत्म होती जा रही है। जहां वो थोड़ी बहुत बची है, वहां गुटबाजी का शिकार है। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल लगातार गरीब कल्याण की योजनाएं चलाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का काम कर रहे हैं, जिसकी हुड्डा सहित सभी विपक्षी दलों के नेताओं को पीड़ा है, क्योंकि उनकी दुकान मनोहर लाल ने अब बंद कर दी गई है।
यह भी पढ़ें हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले- 10 विधायकों की ताकत से प्रदेश में कई ऐतिहासिक बदलाव लाई जेजेपी












Click it and Unblock the Notifications