Haryana News: हिसार में युवा सम्मेलन में बोले सतीश पूनिया, कहा-देश का नौजवान-किसान भाजपा के साथ खड़ा'
Haryana News: हरियाणा भाजपा के बूथ संपर्क महाअभियान के तहत हिसार में भाजपा शहर मंडल के बूथ संख्या 29 पर भाजपा हरियाणा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह को भारी मतों से विजय बनाने और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की अपील की है।
इसके बाद हिसार में ही सतीश पूनिया ने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूती के साथ सर्व समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले चौधरी सर छोटूराम को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। चौधरी चरण सिंह से लेकर चौधरी देवीलाल ने किसानों की उन्नति और उत्थान के लिए काम किया और इनकी जनहित की नीतियों को आगे बढ़ते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हरियाणा और देशभर के किसानों के लिए कल्याणकारी नीतियों के जरिए समर्पित होकर कार्य कर रही है और चौधरी देवीलाल के कार्यों को चौधरी रणजीत सिंह आगे बढ़ा रहे हैं।

चौधरी चरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, चौधरी देवीलाल ने कांग्रेस की अराजकता और तानाशाही के खिलाफ बिगुल बजाया और लोक जागरण का काम किया था। यहां युवा सम्मेलन में अनुच्छेद 370 का जिक्र हुआ। राम मंदिर का जिक्र हुआ। तीन तलाक कानून का जिक्र हुआ। कॉलेज के विद्यार्थी के लिए जीवन में चुनौतियां बहुत हैं। पढ़ाई से लेकर रोजगार तक की चुनौती है। हमारे यहां कहावत है कि जमीन चली जाए तो वापस आ जाती है। लेकिन जमीर चला जाए तो वापस नहीं आता है। यहां मौजूद नौजवानों से कहना चाहता हूं कि आपको भारत से प्यार है। आपको तिरंगे से प्यार है। भारत के संविधान से प्यार है। भारत की धरती से प्यार है तो क्या नौजवान स्वीकार करेगा कि जिनकी सरपरस्ती में विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगते हो। मैं समझता हूँ कि हिंदुस्तान के किसी पंथ, मजहब और कौम का नौजवान देश के टुकड़े करने वालों के साथ नहीं जाएगा। हिसार का यह युवा सम्मेलन इसी बात का शंखनाद है कि हरियाणा से लेकर पूरे देश का नौजवान भाजपा एवं राष्ट्रवाद के साथ मजबूती से खड़ा है।
यह चुनाव जाति और धर्म का चुनाव नहीं है। यह चुनाव भारत को विकसित बनाने का चुनाव है। देश के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से लेकर पीएम किसान सम्मान निधि देकर सम्बल देने का काम अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नरेंद्र मोदी सरकार ने जनकल्याणकारी नीतियों से संभव कर दिखाया।
यहां मौजूद युवाओं और किसानों से आह्वान करता हूँ कि राष्ट्रहित में भाजपा को विजय बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करें। जिससे भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications