Haryana News: चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर किया गया पौधारोपण, कुलपति ने कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार में भू-दृश्य संरचना इकाई द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और विश्व पृथ्वी दिवस पर सभी को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

hariyana agriculture uni

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पहली बार 22 अप्रैल 1970 को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया था। इस वर्ष पृथ्वी दिवस का थीम प्लेनेट बनाम प्लास्टिक है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण से प्रकृति को होने वाले नुकसान के बारे में सचेत करना है।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी को प्रदूषण रहित रखना हम सभी का कर्तव्य है। ऐसे में हमें इसे बेहतर बनाने में योगदान देना होगा। दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। पृथ्वी को स्वस्थ और पहले की तरह बनाने के लिए हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी धरती को हरा-भरा और बेहतर बनाने का संकल्प लेना पड़ेगा। ताकि संसार के सभी पेड़-पौधों पशु-पक्षियों एवं जंतुओं की जैव विविधता का संरक्षण किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+