Haryana News: गुरुग्राम लोकसभा से राव इंद्रजीत सिंह ने दाखिल किया नामांकन, सीएम सैनी भी रहे मौजूद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम लोकसभा से प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह का नामांकन खुद मौजूद रहकर दाखिल करवाकर जीत की अग्रिम बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गुरुग्राम लोकसभा से हमारे लोकप्रिय प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने अपना नामांकन भरा। उन्हें मेरी ओर से ऐतिहासिक जीत की अग्रिम बधाई। जन-जन का विश्वास मोदी जी के साथ है फिर एक बार मोदी सरकार है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। पार्टी ने गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम लोकसभा से प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह का नामांकन खुद मौजूद रहकर दाखिल करवाकर जीत की अग्रिम बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications