Haryana News: कुरुक्षेत्र जाने वाले लोगों को 24 दिसंबर तक लगेगा कम किराया, रोडवेज ने दी छूट
Kurkshetra: कुरुक्षेत्र में गुरुवार से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचाने के लिए रोडवेज ने किराए में 50 % की छूट की है। सुबह सात बजे जींद से कुरुक्षेत्र के लिए प्रथम बस चलेगी। 24 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र जाने वाले लोगों का किराया 115 रुपये के स्थान पर 58 रुपये लगेगा। परिचालक इस किराये के बदले यात्रियों को कूपन देगा।

गीता जयंती महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचाने के लिए रोडवेज ने यह व्यवस्था की है ताकि पर्यटकों की संख्या बढ़ाई जा सके और अधिक से अधिक लोग इस महोत्सव का लाभ उठा सकें। सुबह 7 बजे तथा उसे बाद नौ बजे स्पेशल बस कुरुक्षेत्र में हो रहे गीता जयंती महोत्सव में जाएंगी।
इसके बाद शाम को ऐसे ही वापस भी बस आएंगी। इनमें 50 % किराये में छूट दी गई है। मुख्यालय से आए विशेष कूपन परिचालकों को दिए गए हैं। यात्रियों से आधा किराया लेकर यह कूपन दिए जाएंगे। जिन यात्रियों को पहले से किसी प्रकार किराए में छूट मिल रहा है, उन पर यह नियम लागू नहीं होगा। गीता जयंती महोत्सव 24 दिसंबर तक चलेगा। 24 दिसंबर तक लोग इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications