Nuh Violence: नूंह हिंसा के बीच बोले CM खट्टर, ब्रजमंडल यात्रा की अनुमति नहीं है, लेकिन लोग पूजा कर सकते हैं

Haryana News Nuh Violence update: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि 28 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। नूंह हिंसा को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने इस यात्रा की अनुमित देने से इनकार कर दिया है।

वहीं सर्व हिंदू समाज मेवात में यात्रा को लेकर अड़ गए हैं और उन्होंने कहा है कि वह 28 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा निकालेंगे ही। विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि इसके लिए हमें इजाजत की जरूरत नहीं है।

nuh violence

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ''महीने की शुरुआत में नूंह में जिस तरह की घटना हुई, उसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे। इसलिए हमारी पुलिस और प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि लोग ब्रज मंडल शोभा यात्रा नहीं निकाले।''

सीएम खट्टर ने कहा है कि ब्रज मंडल शोभा यात्रा निकालने के बजाय लोग पास के मंदिरों में जाएं और पूजा करें। यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है लेकिन लोग जा सकते हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सकते हैं क्योंकि यह सावन का महीना है। इसलिए हमने लोगों को पूजा करने की अनुमति दी है।

26-28 अगस्त तक इंटरनेट बंद, स्कूल-कॉलेज भी बंद

बता दें कि हरियाणा सरकार ने सोमवार की रैली से पहले या उसके दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों के फैलने की आशंका को देखते हुए 26-28 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट को निलंबित करने की घोषणा की है। वहीं स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रैली के दौरान किसी भी व्यक्ति को लाइसेंसी बंदूक, लाठी, कुल्हाड़ी और अन्य हथियार ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के एक धार्मिक जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह में हुई सांप्रदायिक झड़पों में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+