Haryana News: हरियाणा की धरती पर बोले नीतिन गडकरी, कहा-'कमल खिला दो, हम हरियाणा को दुनिया में चमका देंगे'
Haryana News: केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने बुधवार को कोसली में रोहतक से भाजपा प्रत्याशियों डॉ. अरविंद शर्मा और गुरुग्राम से प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से चुनाव जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि आप कमल खिला दो, हम हरियाणा को दुनिया में चमका देंगे। हरियाणा विकास के नए आयाम छूएगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि पिछले दस साल में भाजपा की मोदी सरकार ने तेज गति से देश का विकास किया है। हरियाणा में भी सड़कों का जाल बिछाया है।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने रेवाड़ी के कोसली की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोसली वही इलाका है। जिसने पिछले लोकसभा चुनाव में अरविंद शर्मा को भारी बहुमत देकर रोहतक लोकसभा सीट से जीत दिलवाई थी। यहां से मिली 75 हजार वोटों की लीड की वजह से अरविंद शर्मा ने दीपेंद्र को चुनाव हराया था। इस बार भी कोसली हलके से डॉ. अरविंद शर्मा को पहले से भी बड़े मार्जन से जीत दिलाकर भाजपा को मजबूत करें। गडकरी ने कहा कि यह अरविंद शर्मा के भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव नहीं है। बल्कि यह चुनाव भारत और मेरे सामने बैठी जनता के भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव है। देश के विकास के लिए सही मायने में दो चीजें अहम होती हैं। एक तो सही ईमानदार नेता और दूसरी सही नीति। यह सब भाजपा में मौजूद हैं। इसलिए आप भाजपा को जिताकर देश को मजबूत करें और देश के विकास को गति दें। इससे पहले रैली में पहुंचने पर रोहतक और गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा और राव इंद्रजीत सिंह, बाबा बालक नाथ, लक्ष्मण यादव, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी को गदा भेंट कर भव्य स्वागत किया। गडकरी ने कहा कि 350 प्लांट हरियाणा और पंजाब में आ रहे हैं। इनमें पराली के ईंधन का प्रयोग होगा। आने वाले समय में हवाई जहाज भी किसान के दिए हुए ईंधन से चलेंगे। किसानों को डायरेक्ट लाभ होगा।

गडकरी ने कहा कि पिछले 10 साल में जो विकास हुआ। वह तो सिर्फ ट्रेलर था। असली फिल्म तो अब दिखाई देगी। हम केवल स्मार्ट शहर नहीं। बल्कि स्मार्ट विलेज भी बनाएंगे। जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी। वह मोदी के नेतृत्व में हमने 10 साल में करके दिखाया है। आपके क्षेत्र में हमारे प्रतिनिधियों ने काम करके दिखाएं हैं। राव इंद्रजीत सिंह बताएं कि उन्होंने जब भी डिमांड की मैंने 1 हजार, 2 हजार, 5 हजार, 10 हजार करोड़ दिए। कभी मैंने मना नहीं किया। अकेले हरियाणा में मेरे मंत्रालय की ओर से लगभग 2 लाख करोड़ से ज्यादा रुपए के काम हुए हैं। हमने दिल्ली-जयपुर हाईवे का निर्माण करवाया यह भी हरियााण से गुजरता है। गुरुग्राम और रेवाड़ी आने-जाने का समय 45 मिनट होगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे किसान को पहले अन्न दाता कहते थे। लेकिन हमने किसान को सिर्फ अन्नदाता नहीं। बल्कि ऊर्जा दाता बनाया हैं और ऊर्जा के साथ -साथ ईंधन दाता भी बनाया है। इस देश में इलेक्ट्रिक बस, स्कूटी, कार मैंने ही चलवाई है। एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक से चलने वाला ट्रैक्टर भी आ रहा है। मैं नागपुर से हूं और पानी ही हमारी समस्या है। मेरे घर पर 60 एकड़ जमीन है। तीन कुएं हैं। 1 घंटे पंप चलता था। मैंने अपने घर पर 3 सोलर पंप लगाए। मेरे कुएं 10 घंटे चलते हैं। मेरी पत्नी खेती करती है। एक एकड़ में 88 क्विंटल गन्ना हुआ। आप पानी का महत्व नहीं समझ सकते। क्योंकि आप गंगा और यमुना के पास हैं। पानी की कीमत गुजरात के आगे जाकर देखो। मैं वाटर रिसोर्स मंत्री था। 1970 से राज्यों में झगड़े थे। राजस्थान, दिल्ली, यूपी से लेकर कई राज्यों में झगड़े थे। मैंने 23 में से 17 प्रोजेक्ट क्लियर कर दिए।
गडकरी ने कहा कि मैं भी एक किसान हूं। 3 चीनी मिलें चलाता हूं। आज मैं ऊपर से हेलीकॉप्टर से देख रहा था। अगर हमारी कोई परेशानी है तो वह पानी की है। गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में और घर का पानी घर में लगाओ। कोई सरकारी नौकरी करता है। कोई मिल्ट्री में जाता है और रिटायर्ड होने के बाद अपना पैसा जमा करके ब्याज से घर चलाता है। अगर ये पानी हम स्टोरेज करेंगे तो काफी फायदा होगा। एनएचएआई की तरफ से मैंने महाराष्ट्र में काफी काम किया हैं।
नितिन गडकरी ने कहा कि ये जो चुनाव होने वाला है। ये चुनाव राव इंद्रजीत सिंह या डा. अरविंद शर्मा के भविष्य का फैसला करने वाला नहीं है। ये चुनाव सही अर्थ में भारत की जनता के भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव हैं। देश के विकास के लिए दो चीजे आवश्यक हैं। एक तो सही ईमानदार नेता चाहिए और सही नीतियां चाहिए। 1947 में हमारे देश को आजादी मिली थी। आज लगभग 75 साल पूरे हो गए हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू बने। उसके बाद इंदिरा बनी। उसके बाद राजीव गांधी बने और राजीव गांधी के बाद सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में मनमोहन प्रधानमंत्री बने। इस देश में 60 साल कांग्रेस को शासन करने का मौका मिला। गरीबी हटाओं का नारा लगा, लेकिन गरीबी हटी नहीं। 60 साल कांग्रेस और 10 साल मोदी जी के नेतृत्व की तुलना कर लीजिए। केवल आपके हरियाणा की तुलना की जाएगी कम से कम मेरे मंत्रालय ने 2 लाख करोड़ रुपए के काम किए हैं। ये सब काम हुए हैं। उसमें बहुत बड़ा श्रेय राव इंद्रजीत सिंह का है।












Click it and Unblock the Notifications