Haryana News: नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, निर्दलीय विधायक भी बन सकते हैं मंत्री

Haryana News: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर चुके हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार किसी भी वक्त कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव की वजह से रविवार तक आचार संहिता लगने की संभावना है। ऐसे में राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार से पूर्व संभव है।

nayab saini haryana

माना जा रहा है कि अगर आचार संहिता से पूर्व मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होता तो लोकसभा चुनाव के बाद ही इसकी संभावना बनेगी। बुधवार की रात को मुख्यमंत्री निवास पर मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की पटकथा तैयार की जा चुकी थी। गुरुवार को सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से इस पटकथा पर साइन कराने की सूचना मिली है, जिसके बाद मंत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाले विधायकों की उम्मीद जाग गई है।

सीएम नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में उनके सहित छह मंत्री हैं। 90 सदस्यों विधानसभा के हिसाब से 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में 8 मंत्रियों के बनने की पूरी गुंजाइश है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय संतुलन साधने का कार्य करेगी।

इस विस्तार में निर्दलीय विधायकों की तक़दीर भी बदल सकती है, क्योंकि जजपा से गठबंधन टूटने के बाद निर्दलीय विधायकों और हलोपा विधायक गोपाल कांडा की मदद से ही भाजपा अब सत्ता में है। मंत्रिमंडल में पंजाबी, वैश्य और यादव समेत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

मनोहर लाल के मुख्यमंत्री पद से अलग होने के बाद पंजाबी समुदाय को संतुष्ट रखने के लिए पूर्व गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को मंत्री बनाया जाना तय है। विज को मंत्रिमंडल में शामिल करते हुए प्रोटोकाल में उनका नंबर मुख्यमंत्री के बाद रखा जा सकता है। वहीं पंजाबी कोटे से जींद के विधायक डा. कृष्ण मिढ्ढा और कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा में से किसी एक के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। मनोहर कैबिनेट में हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता शहरी स्थानीय निकाय मंत्री थे, किंतु इस बार उनका नंबर नहीं लगा। कमल गुप्ता के स्थान पर पंचकूला के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डा. ज्ञानचंद गुप्ता को मंत्री बनाया जा सकता है।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि विधानसभा अध्यक्ष को यदि मंत्री नहीं बनाया जाता, तो भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे सिरसा के हलोपा विधायक गोपाल कांडा का मंत्री बनना तकरीबन तय है।

यह भी पढ़ें हरियाणा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वोटरों से वोट डालने की अपील, बताया क्‍या-क्‍या हो चुकी है चुनावी तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+