हरियाणा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वोटरों से वोट डालने की अपील, बताया क्या-क्या हो चुकी है चुनावी तैयारी
लोकसभा चुनाव 2024 की तरीखों का ऐलान भारतीय चुनाव आयोग अब कभी भी कर सकता है। निर्वाचन आयोजन ने आम चुनाव तैयारियां तेज कर दी है। इसके साथ ही मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने भी राज्य के मतदातओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आह्वान किया है।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने गुरुवार को कहा विश्व में सबसे मजबूत लोकतांत्रिक प्रणाली के रूप में मान्यता मिली है। देश के इस गौरव को मतदाताओं के मताधिकार का प्रयोग किए बिना बनाए रखना संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर इस पुण्य में कार्य में आहुति डालनी चाहिए।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा चुनाव आयोग निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सभी व्यापक प्रबंध राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से करवाता है। सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 15 केंद्रीय शस्त्र बलों की कंपनियां तैनात की जाएगी, जिसमें 10 सीआरपीएफ व 5 आइटीबीपी की कंपनियां शामिल हैं।
उन्होंने बताया चुनाव को लेकर प्रारंभिक दौर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कंपनियों की तैनाती के बारे में भी समीक्षा बैठक हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ भी भारत के चुनाव आयोग ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा चुनाव निष्पक्ष व बिना प्रलोभन के करवाए जाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। इसको पूरा करने के लिए हम तत्पर हैं और पुलिस व आबकारी विभाग भी विशेष चेकिंग कर रहा है। अब तक लगभग 5 करोड़ रुपये की कीमत की अवैध शराब व नशीले पदार्थ पकड़े जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications