Haryana News: मंत्री ओम प्रकाश यादव ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बच्चों को पिलाई दवा की खुराक

Haryana News: भावी पीढ़ी को पोलियो मुक्त रखने के लिए राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को एक साथ पोलियो खुराक पिलाना एक मात्र विकल्प है। इसलिए किसी भी सूरत में इस अभियान के तहत कोई भी पात्र बच्चा इस दवा के सेवन से वंचित नहीं रहना चाहिए। यह बात हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने रविवार को नारनौल स्थित नागरिक अस्पताल परिसर में बच्चों को दो बूंद जिन्दगी की पिला कर जिला स्तर पर राष्ट्रव्यापी सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करने के उपरान्त कही।

मंत्री यादव ने कहा कि भारत देश 2014 से पोलियो मुक्त हो चुका है। लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले आ रहे हैं। इसलिए भारत देश में पोलियो का खतरा बरकरार है। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त रखने के लिए इस कार्यक्रम के तहत सभी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है। पोलियो जैसी भंयकर बीमारी का शिकार व्यक्ति न केवल अपने आप को असहाय महसूस करता है। बल्कि सामान्य जीवन व्यतीत करने से भी वंचित रहता है।

om prakash yadav

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रमेश चन्द्र आर्य ने बताया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों को अभियान के तहत बार-बार दवा पिलाने का मूल उद्देश्य भावी पीढ़ी को पोलियो मुक्त रखना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सबका दायित्व बनता है कि न केवल अपने सम्पर्क में आने वाले पात्र बच्चों को बल्कि अन्य पात्र बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर दवा पिलाएं। एक छोटे से विषाणु से फैलने वाली इस बीमारी से दूर रहने के लिए हमें अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+