Haryana News: मंत्री कंवरपाल ने ग्रामीणों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के गांव चूहड़पुर कलां के विलेज नॉलेज सेंटर में स्कूल शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री की हर बात हमेशा प्रेरणा देने वाली होती है। उन्होंने कभी भी मन की बात कार्यक्रम में राजनीतिक बात नहीं की। बल्कि वे सामाजिक बातों को लेकर हर बार नया विषय लोगों के सामने लेकर आते हैं। पीएम के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज में काफी सुधार हुआ है।
110 वें मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की अहमियत का जिक्र किया और नमो ड्रोन दीदी से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज युवा उद्यमी भी वन्य जीव के लिए नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं। एक युवा ने ऐसा ड्रोन तैयार किया है। जिससे नदी में घड़ियालों पर नजर रखने में मदद मिल रही है। एआई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर भी काम हो रहा है। वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में हमारे देश की जैव विविधता समृद्ध हो रही है। हमारे देश में प्रकृति और वन्य जीवों के साथ सह-अस्तित्व के साथ रहते आए हैं।













Click it and Unblock the Notifications