Haryana News: मंत्री कमल गुप्ता ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र, इन योजनाओं का मिला लाभ
Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए हरियाणा सरकार नित नई-नई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। ताकि वे इनका लाभ उठाकर राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान अदा कर सके।
मंत्री डॉ. कमल गुप्ता रविवार को हिसार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र परिवारों के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए आयुष्मान भारत योजना, हैप्पी कार्ड योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना जैसी अनेक योजनाएं लागू करके गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है।
मंत्री डॉ. गुप्ता ने डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के जिले के 872 पात्र परिवारों, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 800 पात्र परिवारों तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 6808 पात्र लोगों को अधिकार प्रमाण पत्र सोंपे। उन्होंने बताया कि जून माह में इन सभी 6808 पात्र परिवारों की पेंशन बनाई गई है तथा इन सभी पात्र लोगों को जुलाई माह से ही पेंशन राशि मिलना आरंभ हो जाएगी। डॉ. बी आर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के जिले के सभी 872 परिवारों के बैंक खातों में लगभग 7 करोड़ रुपए की राशि डाल दी गई है। प्रत्येक पात्र परिवार को मकान नवीनीकरण के लिए 80-80 हजार रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 800 परिवारों को एक-एक लाख रुपये की राशि प्लाट खरीदने के लिए सीधे बैंक खातों में भी डाल दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications