Haryana News: मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने विशेष प्रचार अभियान वाहन को किया रवाना, हिसार में दिखाई हरी झंडी

Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य, आयुष व नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है। जो कि 31 जुलाई तक जारी रहेगा।

डॉ. कमल गुप्ता ने मंगलवार को हिसार में विशेष प्रचार अभियान के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सुविधाओं, सेवाओं और योजनाओं के साथ ही जनहितकारी उपलब्धियों के बारे में भी व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

kamal gupta

उन्होंने कहा कि सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में एक माह तक चलने वाले विशेष प्रचार अभियान में हिसार जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को कवर करते हुए आमजन को हरियाणवी लोक शैली में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। भजन पार्टी द्वारा प्रत्येक दिवस पर एक गांव में प्रभावी रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+