Haryana News: गुरुग्राम में मैराथन से दिया वोट देने का संदेश, शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य पर किया फोकस

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत आज सुबह 6 बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मेफील्ड गार्डन और वापस स्टेडियम परिसर तक पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी हितेश कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन रेस को रवाना किया।

स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हितेश कुमार मीणा ने इस अवसर पर कहा कि जिला में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वीप अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यह पांच किलोमीटर की मैराथन आयोजित की गई है। मैराथन में स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, स्काउट गाइड, रेडक्रॉस वालंटियर व नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर शामिल हुए। इस अवसर पर जिम्नास्टिक, क्रिकेट, जुडो, हाकी, बाक्सिंग व ताईक्वांडो आदि खेल प्रदर्शनी के तौर पर खिलाडिय़ों के बीच करवाए गए। जिससे कि उनका उत्साहवर्धन हो सके।

hitesh meena

उन्होंने कहा कि मैराथन से लोगों को स्वस्थ और फिट रहने के साथ-साथ 25 मई को वोट देने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला में चुनाव का पर्व-देश का गर्व के नारे के साथ मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता के संदेशों को हैशटैग गुरुग्राम के साथ शेयर किया जा रहा है।

इस मौके पर चुनाव से संबंधित करवाई गई क्विज कंपटीशन के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। खेल विभाग तथा निर्वाचन विभाग के सहयोग से आयोजित की गई मैराथन में बुजुर्ग से लेकर छोटे बच्चों तक ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+