Haryana News: नारनौल में गरजे सतीश पूनिया, कहा-'देश में 55 साल तक एक खानदान ने राज किया, उसका नाम कांग्रेस'

Haryana News: हरियाणा के भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया शनिवार को महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने महेंद्रगढ़-भिवानी से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह के नामांकन सभा को संबोधित किया।

चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कर दिया गया है। जहां राम का गुणगान भी हो रहा है और राम का महिमा मंडन भी हो रहा है। नहीं तो हरियाणा की चौपाल पर ही चर्चा होती कि बीजेपी वाले धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। लेकिन मंदिर नहीं बनाते हैं। कांग्रेस वाले भी मजाक उड़ाते थे। लेकिन 22 जनवरी को पूरे देश और दुनिया ने देखा की अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई है।

satish punia

उन्होंने कहा कि हरियाणा की चौपाल पर चर्चा होती थी कि क्या कभी कश्मीर में आतंकवाद खत्म होगा। धारा 370 हटेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर के इन मसलों को हल कर पूरी दुनिया में संदेश दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की 75 साल की राजनीति में 55 साल तक एक पार्टी ने राज किया है। एक खानदान ने राज किया है। उन्होंने देश की जनता की रग-रग में यह बात भर दी कि देश में एक ही पार्टी राज कर सकती है। उसका नाम कांग्रेस है।

आपको बता दें कि सतीश पूनिया राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं। पार्टी ने उन्हें हरियाणा में लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी दे रखी है। लोकसभा चुनाव प्रभारी के नाते सतीश पूनिया हरियाणा के दौरे करते रहते हैं। इस दौरान लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+