Haryana News: खट्टर सरकार सोनीपत में ड्रेन के कार्य से हुई क्षति का कराएगी आंकलन, पीड़ितों को देगी मुआवजा

Haryana News: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि नगर निगम सोनीपत में ड्रेन का कार्य के चलते हुई क्षति का आंकलन करने के लिए मौके पर जाकर इसका सत्यपान करवाया जाएगा। हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 372 के तहत तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा सरकार के यादि क्रमांक 687-ईआर-॥-2022 /2808 24 मई 2022 द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार मुआवजा देने का प्रावधान है।

डॉ. कमल गुप्ता बुधवार को हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायक सुरेन्द्र पंवार द्वारा पूछे गए प्रश्र का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि इस ड्रेन का कार्य अमृत-1 के तहत किया गया था। जो 2015 में शुरू किया गया था। 2020 में पूरा होना था। लेकिन इसे 2024 तक बढ़ाया गया था। ड्रेन नं. 6 जो समालखा-पानीपत से निकलती है। सोनीपत शहर से होकर गुजरती है। इसमें ओवरफलो होने के कारण क्योंकि वहां जगह कम है। इसलिए जो नुकसान हुआ है। सरकार उसका मुआवजा देगी। इस कारण जो नुकसान हुआ है। उसका भी अस्थायी बंदोबस्त करने के लिए 49 लाख रुपए का टेंडर लगाया है। जिसे अस्थायी तौर पर इसको रोक दिया जाएगा। इसकी जांच भी करवाई जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी।

kamal gupta

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+