Haryana News: कुरुक्षेत्र में जेजेपी की युवा कार्यकारिणी घोषित, इन युवाओं को मिली नियुक्तियां
Haryana News: हरियाणा में कुरुक्षेत्र युवा जेजेपी अध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा ने जिला युवा कार्यकारिणी का गठन किया है। जननायक जनता पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए संगठनात्मक नियुक्तियां शुरू कर दी है। संगठन ने इन नियुक्तियों में काम करने वाले और मेहनती युवाओं को तरजीह दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से सभी युवाओं को संगठन में नियुक्ति दी गई है।
युवा संगठन में रविकांत सैनी, प्रदीप हाथिरा, अजय बाजीगर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बालकर सिंह बाल्मीकि, धर्मवीर सिंह, पंकज नैन, योगेश राणा, मनीष सांगवान, विकास लालर, निक्सन, रविंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। युवा कार्यकारिणी में जितेंद्र ठक्कर को महासचिव नियुक्त किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications