Haryana News: नूंह में इंटरनेट बैन 2 दिन और बढ़ा, 13 अगस्त तक रहेगी रोक
Haryana News: हरियाणा के नूंह में धार्मिक जुलूस यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद से जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस बीच हरियाणा सरकार ने कहा कि नूंह में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 13 अगस्त तक अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।
बता दें कि हरियाणा में 31 जुलाई को हिंसा भड़की थी, तब से नूंह जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद है। हरियाणा सरकार अब दो दिन और बढ़ा दिया है। इससे पहले 11 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद थीं। अब 13 अगस्त तक बंद रहेंगी।

हिंसा के बाद अब नूंह की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। सामान्य होते हालात को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को आज यानी 11 अगस्त से खोलने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं, स्कूल के साथ-साथ हरियाणा राज्य परिवहन की बस सेवाएं भी पूरी तरह से बहाल होंगी। वहीं, नूंह में बैंक और एटीएम भी आज यानी शुक्रवार 11 अगस्त से खोले जा रहे हैं। एटीएम सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि, प्रशासान ने लोगों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
बता दें कि हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थी। जिससे को लोगों के बीच अफवाहें न फैले। हालांकि, नूंह में अभी भी स्थिति नियंत्रण में नहीं है। पुलिस-प्रशासन मौके पर जुटे हैं। हरियाणा सरकार ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
नूंह के जिला मजिस्ट्रेट धीरेंद्र खडगटा ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा, क्षेत्र में सामान्य स्थिति को देखते हुए 11 अगस्त से सभी शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार हरियाणा राज्य परिवहन की बस सेवाएं भी 11 अगस्त से पूरी तरह बहाल की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाण सरकार अब ऐसे दिलाएगी रोजगार, 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा, 5 लाख नौकरियां मिलेंगी












Click it and Unblock the Notifications