Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana News: श्रीलंका में शुरु हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, बच्चों ने रंगोली में उकेरा गीता का संदेश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज श्रीलंका कोलंबों में मंत्रौच्चारण और परंपरा अनुसार हुआ। इस महोत्सव के पहले दिन ही हजारों बच्चों ने फैंसी ड्रेस, रंगोली, गीता श्लौकोच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी प्रतियोगिताओं में शिरकत करके महोत्सव के प्रति अपने उत्साह और जोश को दर्शाने का काम किया।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रवक्ता ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आज 1 मार्च से 3 मार्च तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले दिन फैंसी ड्रेस, रंगोली, गीता श्लौकाच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

cm khattar

उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में श्रीलंका के विभिन्न स्कूलों के लगभग 2 हजार विद्यार्थियों ने अपनी पारम्परिक रंग-बिरंगी वेशभूषा और स्कूली ड्रेस में भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने अपनी रंगोली में पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश को उकरेने का अनोखा प्रयास किया। इन प्रयासों की हर किसी ने प्रशंसा की और श्रीलंका के अधिकारी और गणमान्य लोगों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को खूब सराहा है। इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+