Haryana News: टर्निंग 18 और यू आर द वन स्लोगन से युवाओं को वोटिंग की प्रेरणा दे रहा है: निर्वाचन आयोग

Haryana News: भारत निर्वाचन आयोग ने युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने और अपना वोट बनवाने के लिए टर्निंग 18 और यू आर द वन जैसे स्लोगन देकर सोशल मीडिया के जरिए एक अनूठी पहल की है। मतदाताओं की जागरूकता के लिए निर्वाचन आयोग इस बार फील्ड में ही नहीं। सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है।

यमुनानगर के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग का इस बार मतदान के लिए नए मतदाताओं को आकर्षित करने पर पूरा जोर है। जो युवा 18 से 30 साल की आयु के हैं। उनके लिए आयोग ने मतदान करने पर यू आर द वन के नाम से नया स्लोगन दिया है। ये युवा अपने मत का प्रयोग कर उंगली पर लगे स्याही के निशान सहित यू आर द वन लिखकर सोशल मीडिया में फोटो अपलोड कर सकते हैं।

anurag agrawal

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुए युवा बूथ पर जाकर अपना वोट डालकर आए और लोकतंत्र के पावन यज्ञ में अपनी आहुति अर्पित करें। उन्होंने कहा कि टर्निंग 18 का अर्थ है कि युवा अब अपनी नई भूमिका निभाते हुए जिम्मेदारी के साथ वोट करें और अपने मनपसंद जनप्रतिनिधि को चुनें।

उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी संख्या में जिला के युवाओं ने अपने वोटर आईडी कार्ड बनवा कर मतदाता सूची में नाम लिखवाया है। प्रशासन का प्रयास है कि जिन युवाओं के नए वोट बने हैं। वे सभी 25 मई को पोलिंग बूथ पर जाकर वोट करें। जिससे कि उन्हें अपनी नई जिम्मेदारी का एहसास हो सके। पहली बार वोट देना हर एक नौजवान के लिए एक नया अनुभव है और इसे अवश्य हासिल करना चाहिए। चुनाव का पर्व-देश का गर्व की थीम पर निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम तैयार किया है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को भ्रामक समाचारों के प्रति सचेत रहने के लिए सोशल मीडिया में नई शुरुआत की है। जिसमें बताया जाता है कि फर्जी समाचार कौन से हैं और इनसे मतदाताओं को सावधान रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+