Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में मनाया गया वर्ल्ड अर्थ डे, विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
Haryana News: हरियाणा के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी के प्रबंधन विभाग द्वारा मैनेजमेंट क्लब के सहयोग से पौधारोपण करके वर्ल्ड अर्थ-डे मनाया गया।
प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने परियोजना के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य के संरक्षक के रूप में आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने ग्रह की सुरक्षा करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी करना चाहिए। ताकि हमें और हमारे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और अनुकूल वातावरण मिल सके।

इन्होने इस प्रकार के अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से छात्रों और संकाय सदस्यों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना पैदा होती है। इस अवसर पर डॉ. भारती, सुशांत यादव, डॉ. जसविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मैनेजमेंट क्लब के प्रेसिडेंट जतिन, वाइस प्रेसिडेंट प्रिंस, सेक्रेटरी विश्वास, संयुक्त सचिव राकेश, स्पॉन्सरशिप संयुक्त सचिव भारत, जनसंपर्क कार्यकारी ज्योति, हेड एंड टेक डिजाइन योगिता वह एमबीए के छात्र लक्ष्य, संदीप, अमन, तरुण, पुनीत ने पौधारोपण का संकल्प लिया।












Click it and Unblock the Notifications