Haryana News: गृहमंत्री अनिल विज ने अंबाला में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के दिशा निर्देश
Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अंबाला स्थित आवास पर लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस दौरान गृहमंत्री विज ने झज्जर में हुई हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं करने वाले जांच अधिकारी को बदलने के निर्देश दिए हैं। विज ने इस मामले की जांच किसी दूसरे जिले डीएसपी से करने के निर्देश भी दिए हैं।
झज्जर से आए फरियादी ने रोते हुए गृहमंत्री अनिल विज को बताया कि कुछ आरोपियों ने उनके घर में हमला करते हुए उसके ससुर की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप था कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को इस मामले में छोड़ दिया। गृहमंत्री अनिल विज ने फरियादी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसी तरह कुरुक्षेत्र से आई एक महिला फरियादी ने बताया कि उसका पति घोड़ा-बग्गी चलाता है। कुछ माह पूर्व रात्रि के समय एक विवाह में घोड़ा-बग्गी लेकर गए। शादी में दूल्हे के रिश्तेदारों ने फायर किया और गोली उसके बेटे को लग गई। बेटे को अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज किया। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गृहमंत्री ने एसपी कुरुक्षेत्र को फोन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिए हैं।
गृहमंत्री अनिल विज को नूंह से आए एक फरियाद ने शिकायत देते हुए कहा कि उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण एक वर्ष पहले हुआ था। मगर अब तक पुलिस उसे नहीं ढूंढ पाई है। गृहमंत्री ने इस मामले में एसपी नूंह पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रेवाड़ी से आई एक महिला ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई और ससुराल पक्ष उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। मंत्री विज ने इस मामले में एसआईटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष यमुनानगर के रादौर के एक किसान ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी जमीन धोखे से एक व्यक्ति ने अपने नाम करवा ली है। दो लाख लोन के नाम पर व्यक्ति ने किस से कोरे कागजों पर दस्तखत करवा लिए और इन्हीं कागजों के दम पर रजिस्ट्री करा ली। गृहमंत्री ने यमुनानगर एसपी को मामले में जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications