Haryana News: जनसुनवाई के दौरान भावुक हुए गृह मंत्री अनिल विज, कहा-'मैं बैठा हूँ, किसी को रोने नहीं दूंगा'

Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अपने आवास पर जनसुनवाई की है। इस दौरान गृहमंत्री ने प्रदेश के दूर-दराज से आए लोगों की फरियाद सुनी। जनसुनवाई में सबसे ज्यादा मामले कबूतरबाजी के सामने आए हैं।

गृहमंत्री अनिल विज ने अंबाला रेंज के आईजी की अगुवाई में गठित एसआईटी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विज ने कहा कि हरियाणा में कबूतरबाजी के मामले में एसआईटी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभी तक ऐसे मामलों में लगभग 500 आरोपियों को पकड़ा भी जा चुका है।

जनसुनवाई के दौरान घरौंडा से आए एक दंपति ने बताया कि उसके भाई को विदेश भेजने के नाम पर साढे 5 लख रुपए, जंघेड़ी से आई महिला ने बताया कि उसके साढ़े 3 लाख रुपए ठग लिए गए हैं। यही नहीं इसके अलावा कबूतरबाजी के अन्य कई मामले सामने आए। अनिल विज ने इन सभी मामलों में एसआईटी को मामला भेजते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विज ने कहा कि हरियाणा में कबूतरबाजों को रहने नहीं दिया जाएगा। जिसकी भी मामले में संलिप्तता पाई गई। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

anil vij

इस दौरान करनाल से आई एक महिला ने भावुक होते हुए बताया कि वह कैंसर से पीड़ित है तथा उसका आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बना है। जबकि परिवार पहचान पत्र में आमदनी भी एक लाख से कम है। इस मामले में गृहमंत्री ने करनाल के एडीसी को फोन कर संबंधित पीड़िता का नियमानुसार आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा। साथ ही गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जब तक अनिल विज बैठा है। किसी को रोने नहीं दूंगा।

ऐसे ही फिरोजपुर झिरका से आई एक दंपति ने पुलिस पर आरोप लगाया कि रेप के मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। विज ने कहा कि जनता रोए नहीं मैं बैठा हूं। किसी को भी रोने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस मामले में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।

वही करनाल से आए एक दंपति ने कहा कि उनके लड़के के साथ मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई है। रोहतक से आए प्रार्थी ने लड़ाई झगड़े के मामले में गलत तरीके से धारा 307 लगने की शिकायत सौंपी। महेंद्रगढ़ से आए प्रार्थी ने पड़ोसी वकील द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत दी। इस मामले में गृहमंत्री ने संबंधित जिले के एसपी को शिकायत सौंपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+