Haryana News: शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर 24 व 25 अप्रैल को होगी यूएमसी केसों की सुनवाई, जानिए पूरा कार्यक्रम
Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकंडरी और सीनियर सैकंडरी एवं डीएलएड परीक्षा मार्च-2024 में जिन परीक्षार्थियों के अनुचित साधन सम्बन्धी केस (यूएमसी) दर्ज हुए थे। ऐसे परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर 24 और 25 अप्रैल 2024 को सुबह 9 बजे बुलाया गया है।
बोर्ड प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल 2024 को सीनियर सैकंडरी और डीएलएड के परीक्षार्थी और छात्र-अध्यापक की सुनवाई की जाएगी। 25 अप्रैल 2024 को सैकंडरी के परीक्षार्थी की सुनवाई की जाएगी। इसलिए 24 अप्रैल को सीनियर सैकंडरी एवं डीएलएड तथा 25 अप्रैल को सैकंडरी परीक्षा के परीक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय पर अनुचित साधन संबंधी केस (यूएमसी) में व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के अनुचित साधन के केस दर्ज हुए हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को उन द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाईल नंबर पर उनकी व्यक्तिगत सुनवाई की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेज दी गई है। इसके अतिरिक्त सैकंडरी व सीनियर सैकंडरी परीक्षार्थियों को सूचना देने के लिए संबंधित विद्यालयों की ई-मेल पर सूची भेज दी गई है।
उन्होंने बताया कि अनुचित साधन सम्बन्धी परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है। ऐसे सभी परीक्षार्थी निर्धारित तिथि और समय पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर पहुंच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications