Haryana News: महिला आयोग ने रणदीप सुरजेवाला को दिया नोटिस, हेमा मालिनी के मामले में 18 तक दें जवाब
Haryana News: हरियाणा राज्य महिला आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को 18 अप्रैल को आयोग में पेश होने और भाजपा नेता हेमा मालिनी के खिलाफ की गई टिप्पणी के संबंध में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।
इससे पहले चुनाव आयोग ने सुरजेवाला को नोटिस जारी किया। आयोग ने उन्हें 11 अप्रैल को शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा है। ईसी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ताकि सियासी नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक सार्वजनिक चर्चा सुनिश्चित की जा सके।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के विवादित बोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि सुरजेवाला ने भाजपा के आईटी सेल पर उनकी वीडियो एडिट करने का आरोप लगाया था। सुरजेवाला ने कहा था कि उन्होंने किसी भी प्रकार से हेमा मालिनी पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है।
उन्होंने भाजपा आईटी सेल पर वीडियो को तोड़ना मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने इस मामले में ट्वीट में कहा है कि पूरा वीडियो सुनिए। मैंने कहा कि हम तो हेमा मालिनी का भी बहुत सम्मान करते हैं। क्योंकि वह धर्मेंद्र से ब्याह रखी है। बहू है हमारी। उन्होंने भाजपा पर उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि इस वीडियो को एडिट कर चलाया गया है। सुरजेवाला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उसने कई बार महिला नेताओं का अपमान करते हुए अभद्र टिप्पणी की है। बात चाहे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की हो या महिला एमपी की। एक महिला सीएम पर भी भाजपाइयों ने अशोभनीय टिप्पणी की थी।












Click it and Unblock the Notifications