Haryana News: हरियाणा के परिवहन मंत्री बस में बैठकर पहुंचे कैबिनेट की बैठक में, यात्रियों ने दिए ये सुझाव
Haryana News: हरियाणा के अंबाला से विधायक और राज्य मंत्री असीम गोयल को प्रदेश का परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्री बनाया गया है। मंत्रालय मिलने के बाद हरियाणा के परिवहन मंत्री शनिवार को कैबिनेट की पहली बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ अपनी गाड़ी से न जाकर सरकारी बस से गए। इस दौरान उन्होंने सभी साथियों के लिए टिकट लिए और बस में सफर का आनंद लिया।
परिवहन मंत्री असीम गोयल ने एक साधारण यात्री की तरह टिकट लेकर बस में सफर की शुरुआत की। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने बस में सवार यात्रियों चालक और परिचालक से भी बात की। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बस में फर्स्ट एड बॉक्स भी चेक किया।

मंत्री असीम गोयल ने बताया कि जिस विभाग का जिम्मा उन्हें मिला है। इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए वह बस में सफर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों ने काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने यात्रियों से पूछा कि सरकारी परिवहन की बेहतरीन के लिए क्या-क्या प्रयास किया जा सकते हैं। लोगों ने उन्हें इस बाबत सुझाव भी दिए।












Click it and Unblock the Notifications