Haryana News: हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने सुनी जनसमस्याएं, जगाधरी आवास पर लगाया खुला दरबार
Haryana News: हरियाणा के स्कूल शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। इसी मूल मंत्र के माध्यम से सुशासन पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 2024 करोड़ रुपए की 153 परियोजनाओं की सौगात दी है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना भेदभाव विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री सोमवार को अपने जगाधरी आवास पर जनता दरबार में आए नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। कुछ शिकायतों के सबंध में सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications