Haryana News: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर राममयी हुआ हरियाणा, सीएम खट्टर ने करनाल में की पूजा अर्चना
Haryana News: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के कर्णेश्वरम मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। सीएम खट्टर ने इससे पहले कलश रखा। इस दौरान उन्होंने रामसेतु से लाए हुए पत्थर को भी देखा। राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश के शहरों को दीपावली की तरह सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 15 हजार स्क्रीनों पर सीधा प्रसारण दिखाया गया।
राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कई जिलों के शहर भगवा रंग में रंग गए। कहीं भोग तो कहीं शोभायात्रा निकाल कर उत्सव मनाया जा रहा है। बाजार में व्यापारिक संगठनों द्वारा दुकानों के बाहर श्री राम का भगवा ध्वज लहराया गया। शहर के मंदिरों में अभियान चला कर साफ सफाई की गई। मंदिरों में लाइटें और फूलों से सजाया गया है।

हिसार के हांसी में खाटू श्याम मंदिर से सुबह ध्वज यात्रा निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का विश्वकर्मा चौक, काली देवी मंदिर, बजरंग आश्रम, राम शरणम आश्रम, उत्तम नगर में बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। सूर्य ढलने के बाद तकरीबन 3100 दीयों से दीपोत्सव मनाया जाएगा। वही चोपटा में भंडारे का आयोजन भी होगा।
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए शहर में चौक चौराहों पर ध्वज के अलावा लाउडस्पीकर भी लगाए गए हैं। लाउडस्पीकर में श्री राम के भजन चलाए जा रहे हैं। बड़सी गेट, उमरा गेट, विश्वकर्मा चौक, चोपटा बाजार, लाल सड़क सहित कई क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से राम भजन बजाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications