Haryana News: हरियाणा सरकार तीन साल के बच्चों के लिए खोलेगी 4 हजार स्कूल, जानिए क्या बोले शिक्षा मंत्री

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद देश में सबसे अधिक स्कूल विद्या भारती चलाती है। खासकर ऐसे क्षेत्र में जहां शिक्षा की कमी रहती है। वहां भी विद्या भारती शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का प्रयास करती है। यह भी खास है कि विद्या भारती शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देती हैं। उन्होंने कहा कि 3 साल के बच्चों के लिए प्रदेश में 4 हजार और स्कूल शीघ्र खोले जाएंगे।

करनाल के सनातन धर्म बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामनगर में स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव में पहुंचे शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जींद में 142 छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के मामले में संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि यह मामला संज्ञान में है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह जेल में है। जांच में सत्यता पाई जाती है तो निश्चित ही उसे पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

manohar lal khattar

नई शिक्षा नीति पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि काफी कुछ हमने लागू कर दिया है। वोकेशनल एजुकेशन पर अधिक जोर है। जो बच्चा 12वीं पास हो गया। उसके पास कुछ ना कुछ रोजगार होना चाहिए। ऐसा प्रयास है। हमने ऐसे प्रयास छठी कक्षा से शुरू कर दिए हैं। इस समय 98 हजार बच्चे छठी कक्षा में हैं। बच्चों को किट भी दी जा रही है। वह चाहे तो रोजगार शुरू कर सकता है। एक इच्छा व्यक्त की गई थी। सरकार का निर्देश भी था कि जो 3 साल का बच्चा है। उसका दिमाग विकसित हो जाता है। उसे बुलाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 4 हजार स्कूल खोल दिए थे। अबकी बार भी 4 हजार स्कूल और खोले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+