Haryana News: हरियाणा सरकार यात्रियों को देगी तोहफा, अब एसी और मर्सिडीज की बसों में करेंगे यात्रा

Haryana News: हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार जल्द ही नई बसें खरीदने जा रही है। राज्य की सड़कों पर जल्द नई बसें नजर आएगी। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 650 नई बसों की खरीद को लेकर शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नई बसों के बेड़ों में 150 एसी बसें शामिल है। इन बसों को प्रदेश के सभी जिलों की मांग के अनुसार भेजा जाएगा। इसके लिए परिवहन निदेशालय द्वारा पहले ही सभी जिला डिपो से उनकी मांग पर रिपोर्ट ले ली गई है।

हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने रविवार को बताया कि इन बसों की खरीद के बाद परिवहन विभाग जल्दी 518 अन्य नई बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू करेगा। जिसमें 500 एचवीएसी बसें लेने की योजना है।

cm saini

वर्तमान में परिवहन विभाग के पास 6 वोल्वो बसें, 12 मर्सीडीज, 153 एचवीएसी, 3 सीएनजी, 10 सेमी लो फ्लोर बसें, 278 मिनी बसें, 3203 प्लेन बसें हैं। परिवहन विभाग के इस बेड़े में 1168 नई बसें शामिल हो जाएगी। अभी परिवहन विभाग के बेड़े में कुल 4227 बसें हैं।

इनमें 562 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल है। सरकार द्वारा 1168 नई बसों की खरीद करने के बाद परिवहन विभाग का बेड़ा 5395 बसों वाला हो जाएगा।

असीम गोयल के अनुसार हरियाणा की यात्रियों की शिकायत पर अब परिवहन विभाग द्वारा बस अड्डे पर चल रहे शौचालयों की स्थिति में सुधार किया जाएगा। इसके तहत परिवहन विभाग सबसे पहले प्रदेश के 6 जिलों से सटे मुख्य बस स्टैंड के शौचायलयों को सुधरेगा।

उससे पहले इन बस स्टैंड के शौचायलयों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। जो जिला स्तर पर टीम के साथ मिलकर कमियों का पता लगाएगी। हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से एक निजी कंपनी को अनुबंधित किया गया है। जो शौचालय का रख रखाव करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+