Haryana News: हरियाणा सरकार ने 22 आईएएस और 94 एचसीएस अधिकारियों के किए तबादले, देखिए सूची

Haryana News: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को तुरंत प्रभाव से 22 आईएएस और 94 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारियों में सुजान सिंह को हरियाणा परिवहन विभाग का निदेशक व विशेष सचिव नियुक्त किया गया। डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पंचकुला, डॉ. ब्रहमजीत सिंह रांगी को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पलवल, स्वपनिल रविन्द्रा पाटिल को फरीदाबाद नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त, साहिल गुप्ता को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, जींद लगाया गया है।

इसी तरह डॉ वैशाली शर्मा को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, कुरूक्षेत्र व कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरूक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला नगर आयुक्त कुरूक्षेत्र भी लगाया गया है। अखिल पिलानी को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, करनाल अनुपमा अंजली को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी रेवाड़ी, वैशाली सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, रोहतक और विशेष अधिकारी, एपीजेड रोहतक नियुक्त किया गया है।

cm khattar

आनंद कुमार शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, फरीदाबाद और विशेष अधिकारी, एपीजेड, फरीदाबाद को वर्तमान कार्यभार के अलावा प्रशासक एचएसवीपी, फ़रीदाबाद और अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा का अतिरिक्त कार्यभार, डॉ बलप्रीत सिंह को अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम, गुरूग्राम, रेनू सोगन को प्रशासक, एचएसवीपी गुरूग्राम और अतिरिक्त निदेशक शहरी संपदा, गुरूग्राम, प्रदीप सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नूंह, दीपक बाबूलाल करवा को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, महेंद्रगढ़, पंकज को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पानीपत, सी जयाशारदा को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, कैथल, हर्षित कुमार को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, भिवानी व जिला नगर आयुक्त भिवानी, राहुल मोदी को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, फतेहाबाद, सोनू भट्ट को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) दक्षिण गुरुग्राम और सीईओ माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम व भूमि अधिग्रहण अधिकारी-सह-भूमि अधिग्रहण कलेक्टर, जीएमडीए लगाया गया है।

विवेक आर्य को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गोहाना और प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल, गोहाना, यश जालुका को उपमंडल अधिकारी नारायणगढ़ और सीईओ कम-कार्यकारी निदेशक, नारायणगढ़ शुगर मिल लिमिटेड, अश्विनी गुप्ता को अतिरिक्त प्रबंध निदेशक एचएसआईआईडीसी लगाया गया है।

इसी प्रकार एचसीएस अधिकारियों में वीना हुडडा को अतिरिक्त सीईओ सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण सोनीपत, वत्सल वशिष्ठ को हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग का सचिव, जगनिवास को सीईओ जिला परिषद गुरूग्राम और सीईओ डीआरडीए गुरूग्राम, महावीर प्रसाद को जिला नगर आयुक्त महेंद्रगढ़, सतपाल शर्मा को प्रशासक (मुख्यालय) एचएसवीपी, पंचकुला, सुशील कुमार-1 को जिला नगर आयुक्त, कैथल, वर्षा खंगवाल प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला और अतिरिक्त निदेशक शहरी संपदा, पंचकूला, वीरेंद्र सिंह सहरावत को जिला नगर आयुक्त जीन्द, सतबीर सिंह को सीईओ जिला परिषद फ़रीदाबाद और सीईओ डीआरडीए, फ़रीदाबाद, नवीन कुमार आहूजा को सीईओ जिला परिषद अंबाला और सीईओ, डीआरडीए, अंबाला, मनीषा शर्मा को अतिरिक्त निदेशक मॉडल संस्कृति स्कूल, अमित कुमार-1 को उपमंडल अधिकारी सह-अतिरिक्त कलेक्टर, फरीदाबाद, अनु को सचिव, हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण गुरुग्राम, विवेक चौधरी को सीईओ जिला परिषद करनाल और सीईओ, डीआरडीए, करनाल, सतीश यादव को उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-कम-अतिरिक्त कलेक्टर बादली, विवेक कालिया अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) व सयुक्त सचिव सूचना, जन सर्म्पक, भाषा विभाग हरियाणा और अतिरिक्त प्रबंध निदेशक हारट्रोन पंचकूला को अतिरिक्त निदेशक कला एवं संस्कृति मामले का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

गौरव कुमार को सीईओ जिला परिषद पानीपत और सीईओ डीआरडीए पानीपत, मीनाक्षी दहिया को मत्स्य विभाग का सयुक्त सचिव, ऋचा को अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा और सयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, मीनाक्षी राज को सचिव एचएसवीपी पंचकूला, विरेंद्र चौधरी को हरियाणा पर्यटन विकास निगम का महाप्रबंधक, सतीश कुमार सिंगला को नागरिक उड्डयन हरियाणा का संयुक्त निदेशक, परमजीत चहल को जिला नगर आयुक्त पलवल, जितेंद्र कुमार को संपदा अधिकारी एचएसवीपी गुरूग्राम-2 और भूमि अधिग्रहण अधिकारी गुरूग्राम, पकंज कुमार को सीईओ जिला परिषद यमुनानगर और सीईओ डीआरडीए यमुनानगर व बाबा बंदा सिंह बहादुर लौहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट का सचिव, अलका चौधरी को हिपा गुरूग्राम का सयुक्त निदेशक, सुमित कुमार को संयुक्त सीईओ, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद और संयुक्त आयुक्त, नगर निगम फरीदाबाद लगाया गया है।

इसी तरह संदीप अग्रवाल को उपमंडल अधिकारी, हथीन, जितेंद्र कुमार-(3) को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, एनआईटी, फरीदाबाद, सतिंदर सिवाच को स्वास्थ्य विभाग का उप सचिव और उप सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, संजीव कुमार को उपमंडल अधिकारी, महेंद्रगढ़, राकेश सैनी को उपमंडल अधिकारी, झज्जर, प्रदीप अहलावत-(2) को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा हरियाणा, श्वेता सुहाग को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) बहादुरगढ़, गजेंद्र सिंह को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम फरीदाबाद, आशीष कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रोहतक, सुरेंद्र सिंह-(3) को जिला नगर आयुक्त, सिरसा, अदिति को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), इसराना, विकास यादव को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), जीन्द, रविंदर कुमार को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), रेवाडी, सोनू राम को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), जगाधरी, राहुल मित्तल को ज़ोनल एडमिनिस्ट्रेटर, एचएसएएमबी, हिसार, सुमन भांखऱ को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), हिपा, गुरूग्राम, अनुपमा मलिक को मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरूग्राम, अशवीर सिंह को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और हरियाणा राजस्व आयोग में ओएसडी, विशाल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), भिवानी, कुलभूषण बंसल को सीईओ, जिला परिषद, हिसार और सीईओ, डीआरडीए, हिसार, जितेंद्र सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नारनौल, मनोज कुमार-(1) को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बावल, मनोज कुमार-(2) सीईओ, जिला परिषद, महेंद्रगढ़ और सीईओ, डीआरडीए, महेंद्रगढ़, लक्ष्मीनारायण को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पुन्हाना, जसपाल सिंह को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, करनाल और संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, करनाल, रणबीर सिंह को जिला नगर आयुक्त, नूंह, होशियार सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पटौदी, राजेश पुनिया को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), छछरौली, प्रवीन कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नारनाैंंद लगाया गया है।

दिनेश को सयुक्त सीईओ गुरूग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड गुरूग्राम, धीरज चहल को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का उप सचिव, दर्शन यादव को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मानेसर और सयुक्त आयुक्त एमसी मानेसर, हरबीर सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) टोहाना, ज्योति को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) खरखौदा, मयंक भारद्वाज को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नागल चौधरी, मुकुंद को संपदा अधिकारी एचएसवीपी रोहतक और भूमि अधिग्रहण अधिकारी रोहतक, सिमरनजीत कौर को सयुक्त आयुक्त नगर निगम पंचकूला, प्रवेश कादियान को जिला नगर आयुक्त झज्जर, अजय सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जुलाना, राजेश कुमार सोनी को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) घरौंडा, द्विजा को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) होडल, अमन कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पेहवा, सुरेश को सहकारी चीनी मिल जींद का प्रबंध निदेशक और सपंदा अधिकारी एचएसवीपी जींद, गौरव चौहान को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पंचकुला, हरप्रीत कौर को संपदा अधिकारी एचएसवीपी, पानीपत और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पानीपत, मंगल सेन को महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज, हिसार, दीपक कुमार को संयुक्त सीईओ, हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण, पंचकूला, विजय कुमार यादव को संयुक्त निदेशक, सेवा हरियाणा, शीतल को सिटी मजिस्ट्रेट, झज्जर, मन्नत राणा को सिटी मजिस्ट्रेट, पंचकुला, कुँवर आदित्य विक्रम सिटी मजिस्ट्रेट, गुरूग्राम, गुरमीत सिंह को हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड का सचिव, अर्पित गहलावत को संयुक्त निदेशक, कन्‌सॉलिडेशन ऑफ होल्डिंग्स, रोहतक नियुक्त किया गया है।

विपिन कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट भिवानी, अप्रतिम सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट, पलवल, अशोक कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह, रमन गुप्ता को सिटी मजिस्ट्रेट, कुरूक्षेत्र, अंकित कुमार-(1) को सिटी मजिस्ट्रेट, फरीदाबाद, मयंक वर्मा को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का सयुक्त राज्य परियोजना निदेशक, हनी बंसल को सिटी मजिस्ट्रेट हिसार, टीनू को सिटी मजिस्ट्रेट पानीपत, सिमरन को मण्डल आयुक्त गुरूग्राम कार्यालय में ओएसडी, मंजीत कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्रगढ़, पारस भगोरिया को सिटी मजिस्ट्रेट सिरसा, मोनिका रानी को सयुक्त निदेशक शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा, परमेश सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट फतेहाबाद, हरीराम को डिप्टी सीईओ फरीदाबाद र्स्माट सिटी लिमिटेड फरीदाबाद लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+